KANPUR NEWS : LPG गैस आपूर्ति से जुड़ी शिकायतों के समाधान के लिए प्रशासन ने निगरानी बढ़ा दी है। आज कुल 252 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 92 का निस्तारण कराया गया।
अधिकांश शिकायतें गैस बुकिंग न होने या समय पर सिलेंडर न मिलने से संबंधित पाई गईं। जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग दर्ज थी, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया गया। DSO ने स्पष्ट किया कि जनपद में घरेलू गैस आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और उपभोक्ताओं से पैनिक बुकिंग न करने की अपील की।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम के 2 अफसरों की हत्या
अवैध गैस भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
DSO राकेश कुमार ने बताया कि गल्ला मंडी निवासी रामजानकी का घरेलू गैस कनेक्शन प्रियंका गैस सर्विस से है। उनकी बुकिंग 6 मार्च की थी और सिलेंडर न मिलने पर उन्होंने कॉल सेंटर के लैंडलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर घर पर उपलब्ध कराया गया।
UP IAS Officer NEWS : एक करोड़ रिश्वत मामले में सस्पेंड IAS अभिषेक प्रकाश बहाल
देश में पहला मामला, सुप्रीम कोर्ट ने एक शख्स को इच्छामृत्यु की अनुमति दी
इसी प्रकार बाबू पुरवा निवासी आफरीन का गैस कनेक्शन विजय गैस एजेंसी से है। उन्होंने 5 मार्च को बुकिंग कराई थी, लेकिन सिलेंडर प्राप्त नहीं हुआ था। शिकायत मिलने पर कार्रवाई करते हुए उन्हें होम डिलीवरी के माध्यम से गैस उपलब्ध कराई गई। किदवई नगर ब्लॉक निवासी राजकुमार मल्होत्रा का कनेक्शन साक्षी गैस एजेंसी से है। उन्होंने 27 फरवरी की बुकिंग के बावजूद सिलेंडर न मिलने की जानकारी दी, जिस पर उन्हें भी घर पर सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
हाईकोर्ट ने बरेली DM और SSP को 23 मार्च को किया तलब, पढ़ें मामला
इसके अलावा जयप्रकाश वर्मा ने उपकार गैस एजेंसी से इनवॉइस जनरेट होने के बाद भी गैस न मिलने की शिकायत की थी, जबकि अनवरगंज निवासी किशन लाल ने शांति गैस एजेंसी से 3 मार्च को बुकिंग कराने के बावजूद सिलेंडर न मिलने की सूचना दी। दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराया गया।
इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण कर सिलेंडर आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लिया और समय से वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। DSO ने बताया कि जनपद में एलपीजी गैस से संबंधित समस्याओं के निस्तारण के लिए लैंडलाइन नंबर 0512-2988763 और व्हाट्सएप नंबर 6394616122 जारी किए गए हैं। उपभोक्ता इन नंबरों पर संपर्क कर अपनी समस्या दर्ज करा सकते हैं।

