KANPUR NEWS : चकरपुर मंडी में अफसर फटकार सुनने के बाद जाग उठे, शाम से लेकर देर रात पूरे क्षेत्र में सफाई कार्य चलता रहा, सुबह तक ही सब चमक गया। यह जागरूकता अफसर में सार्वजनिक रूप से डांट के बाद आई।
चकरपुर मंडी के औचक निरीक्षण में निदेशक को सफाई व्यवस्था मिली बदहाल
दस दिन में व्यवस्थाएं सुधारने का इंतजार नहीं करते हुए काम तेजी से हो रहा है। उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
निर्वाचन की बैठक में गैरहाजिर 30 अधिकारियों से मांगा स्पष्टीकरण
दरअसल चकरपुर मंडी में उत्तर प्रदेश राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने निरीक्षण किया तो काफी पोल खुल गई। जगह.जगह गंदगी और चोक नालियां मिली, जिनकी कई दिनों से सफाई नहीं हुई थी।
सफाई व्यवस्था पर हर महीने पर्याप्त धनराशि खर्च होने के बावजूद ऐसी स्थिति मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किया। उन्होंने नालियों की सफाईए कूड़े का नियमित उठान और पूरे परिसर में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। साथ ही मंडी परिसर को अतिक्रमण मुक्त कराने और खराब स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराने को कहा।
उन्होंने गंदगी देखकर उपनिदेशक प्रशासन (विपणन) संजय कुमार सिंह और मंडी समिति कानपुर के सचिव विजिन कुमार बालियान को कड़ी फटकार लगाई। दोनों अधिकारियों को नोटिस जारी कर दस दिन में व्यवस्थाएं सुधारने की मोहलत दी गई। निर्धारित अवधि में सुधार नहीं होने पर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 28 नवंबर को निदेशालय की टीम मंडी की व्यवस्थाओं की दोबारा जांच करेगी।
निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश की मंडियों में सितंबर-अक्टूबर से ‘स्वच्छ मंडी, शुभ मंडी’ अभियान चलाया जा रहा है। इसके बावजूद चकरपुर मंडी में सफाई व्यवस्था की स्थिति संतोषजनक नहीं मिली है। संबंधित अधिकारियों को कमियां दूर करने के लिए दस दिन का समय दिया गया है।
स्वच्छता अभियान में बेहतर कार्य करने वाले कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जाएगा, जबकि लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान ADM CITY सौरभ सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

