Mauni Amavasya: मौनी अमावस्या में महाकुंभ (Maha Kumbh 2025) में तीसरा अमृत स्नान किया जाएगा। इस साल मौनी अमावस्या बुधवार, 29 जनवरी 2025 को मनाई जा रही ऐसे में अगर आप मौनी अमावस्या के दिन तुलसी में ये चीजें अर्पित करते हैं, तो इससे आपको कई तरह के लाभ देखने को मिल सकते हैं। Mauni Amavasya
कब है माघ पूर्णिमा? डेट एवं शुभ मुहूर्त, सौभाग्य और शोभन योग का निर्माण
जरूर करें ये काम
मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2025) के दिन आप पानी में थोड़ा-सा कच्चा दूध मिलाकर तुलसी में अर्पित कर सकते हैं। इसी के साथ तुलसी के पास घी का दीपक जलाएं और कलावा बांधें। ऐसा करने से तुलसी मैय्या अति प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी दया दृष्टि बनाए रखती हैं। MahaKumbh 2025
चढ़ाएं ये चीज (Mauni Amavasya 2025)
वैवाहिक जीवन में लाभ देखने के लिए शादीशुदा महिलाएं मौनी अमावस्या के दिन तुलसी जी को शृंगार की सामग्री भी अर्पित कर सकती हैं। इस उपाय को करने से विष्णु जी के साथ-साथ मां लक्ष्मी की भी कृपा आपको प्राप्त हो सकती है। साथ ही इस दिन तुलसी जी की 07 बार परिक्रमा भी जरूर करें।
धन लाभ के बनेंगे योग
आप अमावस्या तिथि पर एक पीले रंग के धागे या कलावे में 108 गांठ लगाकर तुलसी के गमले में बांध सकते हैं, इस उपाय को करने से साधक के घर-परिवार में सुख-समृद्धि का माहौल बना रहता है। साथ ही व्यक्ति के लिए धन लाभ के भी योग बनते हैं। MahaKumbh
पितृ दोष होगा दूर, इन उपायों से प्रसन्न होंगे पूर्वज
तुलसी जी के मंत्र (Tulsi ji mantras)
तुलसी जी के मंत्र – महाप्रसाद जननी सर्व सौभाग्यवर्धिनी, आधि व्याधि हरा नित्यं तुलसी त्वं नमोस्तुते।।
तुलसी गायत्री – ॐ तुलसीदेव्यै च विद्महे, विष्णुप्रियायै च धीमहि, तन्नो वृन्दा प्रचोदयात् ।।
तुलसी स्तुति मंत्र – (Tulsi praise mantra)
देवी त्वं निर्मिता पूर्वमर्चितासि मुनीश्वरैः
नमो नमस्ते तुलसी पापं हर हरिप्रिये।।
तुलसी श्रीर्महालक्ष्मीर्विद्याविद्या यशस्विनी।
धर्म्या धर्मानना देवी देवीदेवमन: प्रिया।।
लभते सुतरां भक्तिमन्ते विष्णुपदं लभेत्।
तुलसी भूर्महालक्ष्मी: पद्मिनी श्रीर्हरप्रिया।।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।