Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर ज्ञान, संगीत और कला की देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही प्रिय चीजों का भोग लगाया जाता है। Basant Panchami 2025
किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी
पंचांग के अनुसार, इस बार बसंत पंचमी के दिन कई शुभ योग (Basant Panchami 2025 Shubh Yog) का निर्माण हो रहा है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि मां सरस्वती की पूजा का शुभ मुहूर्त और योग के बारे में। Basant Panchami 2025
डेट और शुभ मुहूर्त (Basant Panchami 2025 Date and Shubh Muhurat)
पंचांग के अनुसार, माह शुक्ल पंचमी तिथि की शुरुआत 02 फरवरी को सुबह 09 बजकर 14 मिनट (Basant Panchami Puja Time) पर हो रही है। वहीं, इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 03 फरवरी (Vasant Panchami 2025) को सुबह 06 बजकर 52 मिनट पर होगा। सनातन धर्म में उदया तिथि का विशेष महत्व है। ऐसे में देशभर में वसंत पंचमी का त्योहार 02 फरवरी को मनाया जाएगा।
ऐसे करें मां सरस्वती को प्रसन्न
अगर आप बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती जी की कृपा बच्चों को प्राप्त करवाना चाहते हैं, तो बच्चों के हाथों से पढ़ाई से जुड़ी चीजों का दान करवाएं। माना जाता है कि इस उपाय को सच्चे मन से मां सरस्वती प्रसन्न होती हैं। साथ ही बच्चों को करियर में सफलता मिलती है।
कब और किसने दिया हनुमान जी को गदा? जानते हैं कथा…
शुभ योग (Basant Panchami 2025 Shubh Yog)
पंचांग के अनुसार, माघ माह के शुक्ल पंचमी तिथि पर शनि देव सुबह 08 बजकर 51 मिनट पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में गोचर करेंगे। इस दिन शिव योग, सिद्ध योग साध्य योग और रवि योग बन रहे हैं।
पंचांग
सूर्योदय – सुबह 07 बजकर 09 मिनट पर
सूर्यास्त – शाम 06 बजकर 01 मिनट पर
चंद्रोदय- सुबह 09 बजकर 34 मिनट पर
चंद्रास्त- सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर
शुभ समय (Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त – सुबह 05 बजकर 24 मिनट से 06 बजकर 16 मिनट तक
विजय मुहूर्त – दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 07 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त – शाम 05 बजकर 47 मिनट से 06 बजकर 14 मिनट तक
अमृत काल- सुबह 08 बजकर 24 मिनट से 09 बजकर 53 मिनट तक
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।