Magh Purnima 2025: पंचांग के अनुसार माघ माह में पूर्णिमा का पर्व 12 फरवरी (Magh Purnima 2025) को है। इसके अलावा पवित्र नदी में स्नान करने से व्यक्ति को सभी तरह के पापों से छुटकारा मिलता है। इस दिन शुभ जगहों पर दीपक जलाने का भी विधान है। इससे सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। Magh Purnima 2025
भगवान श्रीकृष्ण ने बताए हैं ऐसे अवगुण, जो…
पापों से छुटकारा मिलता है…
सनातन शास्त्रों में माघ पूर्णिमा के महत्व का विशेष उल्लेख है। इस शुभ तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। साथ ही पवित्र नदी में स्नान करने के बाद शुभ जगहों पर दीपक जरूर जलाना चाहिए।
धार्मिक मान्यता है कि माघ पूर्णिमा के दिन दीपक जलाने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहती है। ऐसे आइए इस आर्टिकल में जानते हैं कि माघ पूर्णिमा (Magh Purnima 2025 Upay) के शुभ अवसर पर किन स्थानों पर दीपक जलाने से व्यक्ति को पूजा का पूरा फल प्राप्त होगा।
युद्ध के बाद कहां चले गए संजय? जो बने थे धृतराष्ट्र की आंखें…
माघ पूर्णिमा 2025 शुभ मुहूर्त
पंचांग के अनुसार, माघ पूर्णिमा की तिथि 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर शुरू हो रही है और 11 फरवरी को शाम 06 बजकर 55 मिनट पर समाप्त हो रही है। इस प्रकार 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी। Magh Purnima
पितृ दोष से मिलेगा छुटकारा
माघ पूर्णिमा के दिन पवित्र नदी में स्नान करने का रिवाज प्राचीन समय से चला आ रहा है। इस दिन शुभ मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करें। साथ ही जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से मन की नकारात्मकता दूर होती है। साथ ही पितृ दोष से छुटकारा मिलता है।
नकारात्मक ऊर्जा होगी दूर
माघ पूर्णिमा की पूजा के दौरान देसी घी का दीपक जलाएं और प्रभु की आरती करें। इस दौरान विष्णु जी के मंत्रों का जप करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से पूजा सफल होती है और विष्णु जी की कृपा से कारोबार में वृद्धि होती है। साथ ही पूजा का पूरा फल प्राप्त होता है।
कभी नहीं होगी धन की कमी
पूर्णिमा तिथि पर तुलसी पूजा का विधान है। इस दिन मां तुलसी की पूजा में देसी घी का दीपक जलाएं और मां तुलसी की आरती करें। मां तुलसी से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। इससे मां तुलसी प्रसन्न होंगी और जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होगी।
मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
इसके अलावा माघ पूर्णिमा पर घर के मेन गेट पर दीपक जलाएं। इससे धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं। आर्थिक तंगी से जुड़ी समस्या से छुटकारा मिलता है।
इस तारीख को आसमान में नजर आएगा ‘लाल चंद्रमा’, कब लगेगा दूसरा चंद्रग्रहण
जानते हैं, उर्मिला को किसने दिया था सोने का वरदान
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।