Holashtak 2025: पंचांग के अनुसार, होली (Holi 2025) से आठ दिन पहले से होलाष्टक की शुरुआत होती है। इस दौरान शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। Holashtak 2025
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलाष्टक के समय वर्जित कामों को करने से साधक को जीवन में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और मांगलिक कामों का शुभ फल प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में आइए हम आपको विस्तार से बताएंगे कि होलाष्टक में किन कामों नहीं करना चाहिए?
होलिका दहन 2025 डेट और शुभ मुहूर्त (Holika Dahan 2025 Date and Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग के अनुसार, होलिका दहन 13 मार्च को किया जाएगा। होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 13 मार्च (Holika Dahan 2025 Kab hai) को रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर देर रात 12 बजकर 30 मिनट तक है।
जाने, गांधारी ने क्यों खोली आंखों की पट्टी
कब से है होलाष्टक (Holashtak 2025 Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार होलाष्टक की शुरुआत 07 मार्च से हो रही है। वहीं, इसका समापन होलिका दहन के दिन यानी 13 मार्च 2025 को होगा। इसके अगले दिन यानी 14 मार्च को देशभर में होली का पर्व मनाया जाएगा।
होलाष्टक में क्या करें? (What to do in Holashtak?)
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि होलाष्टक के दौरान दान करना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि होलाष्टक में अन्न और धन समेत आदि चीजों का दान करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है।
Falgun Weekly Vrat Tyohar 2025
इसके अलावा पूजा के दौरान सच्चे मन से हनुमान चालीसा और महामृत्युंजय मंत्र का जप करना फलदायी साबित होता है। मान्यता है कि इन कामों को करने से जीवन में आ रहे दुख और संकट दूर होते हैं। साथ ही हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है।
होलाष्टक में क्या न करें (What not to do in Holashtak)
होलाष्टक के दौरान विवाह, नामकरण, गृह-प्रवेश, मुंडन समेत आदि शुभ और मांगलिक काम नहीं किए जाते हैं। इन वर्जित कामों को करने से साधक को शुभ फल की प्राप्ति नहीं होती है।
होलाष्टक के दौरान हवन भी नहीं करना चाहिए। साथ ही किसी नए काम की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए। मान्यता है कि होलाष्टक में व्यापार शुरु करने से उसमें सफलता प्राप्त नहीं होती है।
इसके अलावा नया मकान और गाड़ी की खरीदारी करने से बचना चाहिए। साथ ही घर भी नहीं बनवाना चाहिए।
जानें…कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? इस माह में क्या करें और क्या न करें…
काशी में 15 फरवरी तक नहीं होगा आरती का आयोजन
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।