Heels History: फैशन की दुनिया में हील्स (Heels) यानी ऊंची एड़ी के जूते महिलाओं की स्टाइल और आकर्षण का प्रतीक माने जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हील्स की शुरुआत महिलाओं के लिए नहीं, बल्कि पुरुषों के लिए हुई थी? Heels History
रेलवे ट्रैक पर तो देखे होंगे पत्थर, कभी सोचा है मेट्रो ट्रैक पर क्यों नहीं होते हैं?
आइए जानते हैं कि क्यों पब्लिक टॉयलेट्स के दरवाजों और फर्श के बीच में होता है गैप?
यह बात सुनने में थोड़ी अजीब लग सकती है, लेकिन यह सच है। हील्स का इतिहास काफी रोचक है और यह समय के साथ बदलते सामाजिक और सांस्कृतिक पैमानों को दिखाता है।
पुरुषों के लिए बनी थी हील (Heel was made for men)
आज के समय में अगर आप किसी पुरुष को हील पहनने के लिए कहेंगे तो उनका जवाब होगा, “यह औरतों की पहने की चीज है।” लेकिन इसकी असलियत को जानें तो, यहां वाकई में पुरुष पहना करते थे। बात करें हील्स के इतिहास (History of Heels) की तो हील्स की शुरुआत 10वीं सदी से हुई थी। सबसे पहले, पार्शियाई घुड़सवारों ने हील्स का उपयोग किया था। घोड़े की पीठ पर बैठकर, उन्हें अपने पैरों को रकाब में स्थिर रखने के लिए ऊंची एड़ी के जूते की आवश्यकता होती थी। इसे इसलिए डिज़ाइन किया गया था क्योंकि घुड़सवारी के दौरान संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती थी। समय के साथ, यह ट्रेंड यूरोप तक पहुंचा और 16वीं सदी में पुरुषों के फैशन का अहम हिस्सा बन गया।
सिर्फ पुराना होने पर नहीं, इन कंडीशन में भी तुरंत बदल लें अपना टूथब्रश
ऊंची एड़ी के जूते बने अमीरों की पहचान (High heel shoes became the identity of the rich)
इसके प्रचलन से फैशन का एक बड़ा हिस्सा बन गया था, और फिर यूरोप में, हील्स को एक प्रतिष्ठा का प्रतीक माना जाने लगा। ऊंची एड़ी के जूते पहनने वाले व्यक्ति को अमीर और प्रभावशाली समझा जाता था। हील्स को यहां तक कि फ्रांस के राजा लुई XIV ने भी अपने शाही पहनावे का हिस्सा बना लिया। उनके जूतों पर अक्सर लाल रंग की हील्स होती थीं, जो उनकी शक्ति और प्रतिष्ठा को दर्शाती थीं।
अगर परिवार में हुई है किसी की कैंसर से मौत, तो तुरंत करवाएं ये टेस्ट; वरना….
पुरुषों के पैरों से महिलाओं के फैशन तक पहुंचे (From men’s feet to women’s fashion)
17वीं सदी के अंत तक हील्स की लोकप्रियता महिलाओं में बढ़ने लगी। इस समय के दौरान, महिलाएं पुरुषों के फैशन से प्रेरित होकर हील्स पहनने लगीं। फिर धीरे-धीरे यह खास ट्रेंड यूरोप में देखने को मिली, जहां महिलाएं अपने कपड़ों में पुरुषों के डिज़ाइन को अपनाने लगीं और फिर धीरे-धीरे 18वीं सदी में पुरुषों के बीच हील्स का प्रचलन घटने लगा, लेकिन महिलाओं के लिए यह फैशन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया।
Do periods come even after 50: लेट मेनोपॉज हार्ट हेल्थ के लिए है फायदेमंद
Foods which never cook in Pressure Cooker
हील्स महिलाओं के फैशन का बेजोड़ हिस्सा बन गया (Heels became an incomparable part of women’s fashion)
19वीं और 20वीं सदी में, हील्स ने महिलाओं के फैशन में अपनी एक अलग पहचान बनाई। यह न केवल स्टाइल का प्रतीक बना, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास और सशक्तिकरण का भी प्रतीक माना जाने लगा। फैशन डिजाइनरों ने विभिन्न डिजाइन और आकर्षक रूपों में हील्स पेश किए, जिससे यह महिलाओं के लिए एक जरूरी फैशन एक्सेसरी बन गई।
Healthy Tips: देसी घी और काली मिर्च को मिलाकर खाने से दूर होंगी कई दिक्कतें