GORAKHPUR NEWS : गोरखपुर में शुक्रवार की देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में नेपाल के 3 लोगों की मौत, 7 लोग घायल हैं। प्रयागराज महाकुंभ से स्नान कर लौट रहे थे। सभी नेपाल के रहने वाले हैं।
हादसों से दहला पूर्वांचल, 14 लोगों की मौत, 73 घायल, इन जिलों में मची चीख-पुकार
बांसगांव थानाक्षेत्र में पड़ने वाले गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे पर उनकी स्कार्पियो सामने जा रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से घुस गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। GORAKHPUR NEWS
मृतकों की पहचान नेपाल के बलवा चौक कंचनपुर निवासी 42 वर्षीय हरिहर देवी पत्नी जीतू यादव, 42 वर्षीय वकीलनी देवी पत्नी उपेंद्र यादव और 45 वर्षीय परशुराम के रूप में हुई है। हादसे में घायल उपेंद्र यादव, लालू देवी, जीतू यादव, मुकेया सहित 7 लोगों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। Nepal News
स्कार्पियों से महाकुंभ गए थे नेपाल के 10 श्रद्धालु (GORAKHPUR NEWS)
नेपाल के 10 श्रद्धालु स्कार्पियो बुक कर बुधवार को प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे थे। वहां स्नान करने के बाद वापस लौट रहे थे। रास्ते में बोरा लदी ट्रैक्टर ट्राली में उनकी गाड़ी पीछे से घुस गई। अगली सीट पर बैठे परशुराम व बीच की सीट पर बैठी दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। 7 लोग इस घटना में घायल हो गए।
मौके पर पहुंची पुलिस, घायलों को भिजवाया अस्पताल
तेज रफ्तार के चलतते हुई दुर्घटना गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस को अभी आवागमन के लिए आधिकारिक तौर पर खोला नहीं गया है। लेकिन लोग आने-जाने के लिए इसका उपयोग कर रहे हैं। लोकल लोग इसका इस्तेमाल अधिक करते हैं। इधर महाकुंभ में जाने के लिए भी लोग इस रास्ते का इस्तेमाल कर रहे हैं।
घटना स्थल पर पहुंचे लोगों का कहना था कि स्कार्पियों की गति काफी तेज थी जिसके कारण अचानक ट्रैक्टर ट्राली नजर आने पर भी चालक नियंत्रित नहीं कर सका। पीछे से स्कार्पियो ट्राली में घुस गई और आगे बैठे परशुराम व बीच में बैठी दो महिलाओं की मौत हो गई। रात में ट्रैक्टर ट्राली के पीछे कोई रिफ्लेक्टर भी नहीं लगा था, न ही बैक लाइट होती है। जिससे दूरी से ऐसे वाहनों के बारे में पता नहीं चलता।