Falgun Amavasya 2025: पंचांग के अनुसार, फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी (Falgun Amavasya 2025 Date) को मनाया जाएगा। इस तिथि पर जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना करने का विधान है। Falgun Amavasya 2025
23 या 24 फरवरी, कब है विजया एकादशी? देखें सही डेट
दीपक जलाने का विशेष महत्व…
धार्मिक मान्यता है कि उपासना करने से पितरों की कृपा हमेशा बनी रहती है। सनातन शास्त्रों में फाल्गुन अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाने का विशेष महत्व है। मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। साथ ही पूर्वज प्रसन्न होते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि फाल्गुन अमावस्या के दिन किन जगहों पर दीपक जलाने से पितृ दोष दूर होता है?
फाल्गुन अमावस्या 2025 शुभ मुहूर्त (Falgun Amavasya 2025 Shubh Muhurat)
वैदिक पंचांग अनुसार, फाल्गुन अमावस्या की तिथि 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट पर होगी। तिथि का समापन 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर होगा। ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा। Amavasya 2025
फैसला लेते समय याद रखें गीता की ये बातें, नहीं होगी…
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
पितृ होंगे प्रसन्न
इसके अलावा फाल्गुन अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद पितरों और सूर्य देव जल अर्पित करें। साथ ही दीपदान करें। माना जाता है कि दीपदान करने से अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता। साथ ही पितरों की कृपा प्राप्त होती है।
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
आर्थिक तंगी होगी दूर (financial crisis will go away)
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya) का दिन बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं और दीपक जलाएं। साथ ही जीवन में सुख-शांति की कामना करें। ऐसी मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक तंगी से जल्द ही छुटकारा मिलता है और पितरों की कृपा प्राप्त होती है। इस दौरान सच्चे मन से पितृ सूक्त का पाठ करें।
घर में होगा मां लक्ष्मी का आगमन
अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन घर के मेन गेट पर देसी घी का दीपक जलाएं। अगर देसी घी का दीपक जलाना संभव नहीं है, तो सरसो के तेल का भी दीपक जला सकते हैं। एक बात का खास ध्यान रखें कि दीपक जलाने के बाद घर के मुख्य द्वार को बंद न रखें। इस उपाय को करने से धन की देवी मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और धन लाभ के योग बनते हैं। Falgun Amavasya 2025
अस्वीकरण: ”इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।