Akhilesh Yadav said in Kannauj: सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) मंगलवार को कन्नौज पहुंचे। यहां उन्होंने CM योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) पर जमकर निशाना साधा। कहा, भगवा वस्त्र पहनने मात्र से कोई साधु नहीं बन जाता। रावण भी सीता माता का अपहरण करने साधु के वेश में आया था। इसलिए सभी को सावधान रहने की जरूरत है। Akhilesh Yadav said in Kannauj
CSA में 3 योजनाओं का डीएम ने किया निरीक्षण
महाकुंभ- प्रयागराज में आज शाम से वाहनों की नो एंट्री
सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार ने एक भी बिजली का कारखाना नहीं लगाया। महाकुंभ में श्रद्धालुओं की मौत पर कोई मदद नहीं की गई। आवाज उठाने पर समाजवादी कार्यकर्ताओं पर सिर्फ झूठे मुकदमे दर्ज करवाए गए। अखिलेश ने कहा, उन्हें (सीएम योगी) यह भी नहीं पता कि समाजवादी शब्द संविधान में है। उन्होंने 100 नंबर और एंबुलेंस सेवा को बर्बाद कर दिया।
9 साल में किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकी सरकार
अखिलेश यादव ने कहा भाजपा सरकार पिछले 9 बार के बजट में किसानों के लिए कुछ नहीं कर सकी। डबल इंजन की इस सरकार ने यदि कुछ किया होता तो हमारे गांवों की तस्वीर आज कुछ और ही होती। ये सरकार समय से खाद-बीज नहीं दे पा रही।
दो सींग वाले भी कर रहे परेशान
कीटनाशक भी समय पर किसानों को नहीं मिल पा रहा। किसानों की फसल में नुकसान होने पर भी सरकार उसकी भरपाई नहीं कर पा रही। उन्होंने सांड़ की ओर इशारा करते हुए कहा किसानों को 2 सींग वाले भी परेशान किए हैं।
मुंबई समेत इन जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी
भाजपा सरकार ने कोई कारखाना नहीं लगवाया
अखिलेश ने कहा, 9 साल में नौजवानों को नौकरी नहीं मिली। उनका कोई भविष्य नहीं है और यदि नौजवानों के भविष्य अच्छा न हुआ तो देश और प्रदेश का भविष्य भी अच्छा नहीं हो सकता। बिजली की विकट समस्या है। भाजपा सरकार ने कोई कारखाना नहीं लगवाया।