Himachal Pradesh News: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू (CM Thakur Sukhwinder Singh Sukhu) के निर्देशानुसार चंबा जिला प्रशासन और जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने आज चंबा जिले की पांगी तहसील के हिमस्खलन प्रभावित कुमार गांव को हेलीकॉप्टर के माध्यम से आवश्यक सामग्री पहुंचाई गई। Himachal Pradesh News
खाद्य पदार्थो के प्राकृतिक रूप को ही अपने भोजन में शामिल करना चाहिए : DM
प्रभावितों को कम्बल, तिरपाल, बर्तन, सोलर लाइट, जूते, गर्म कपड़े, आटा, चावल, दालें, तेल और दवाइयों की आपूर्ति सुनिश्चित की गई है।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि कुमार गांव में हिमस्खलन होने से यहां की सड़कें अन्य सम्पर्क सुविधाएं अवरूद्ध हो गई हैं। यहां रहने वाले लोगों को प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं और जिला प्रशासन को हेलीकप्टर के माध्यम से प्रभावित लोगों को आवश्यक सामग्री पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं।
Ram Gopal Varma पर कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
विदेश मंत्री जयशंकर पर लंदन में हमले की कोशिश
शिक्षा के मंदिर में शराब व भांग की दुकान की लॉटरी
उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी प्राप्त होते ही जिला प्रशासन को युद्ध स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
मुख्यमंत्री स्वयं जिला प्रशासन से सम्पर्क में रहकर निरंतर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला प्रशासन को प्रभावित लोगों की कठिनाइयां दूर करने के लिए हर सम्भव सहायता करने को कहा है।
शराब दुकानों की ई-लॉटरी:DM VISHAKH JI बोले
झांसी मेडिकल कॉलेज की OT में लगी आग