KANPUR NAGAR NIGAM NEWS : नगर निगम की एक बैठक के बाद तीन मिनट बनाम 13 मिनट की चर्चा छाई रही। यह बैठक होली, गंगामेला, रमजान और ईद की तैयारियों को लेकर नगर निगम में गुरुवार को थी। KANPUR NAGAR NIGAM NEWS
बुलडोजर चलाने से पहले देनी होगी नोटिस
इसमें तीन मिनट देरी से आने पर महापौर ने एक नगर स्वास्थ्य अधिकारी को बाहर कर दिया। वहीं 15 मिनट देरी से आने वाले दूसरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी को मीटिंग में बैठा लिया। इसे लेकर नगर निगम में पूरे दिन चर्चा रही।
नगर निगम मुख्यालय में सुबह 10:30 बजे बैठक शुरू हुई। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर तीन मिनट देरी से पहुंचे। महापौर ने वजह पूछी तो उन्होंने विवाह की वर्षगांठ पर घर में पूजा का हवाला दिया। इस पर महापौर ने समयबद्धता का हवाला देकर उन्हें बाहर जाने का निर्देश दे दिया। 13 मिनट बाद दूसरे नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह पहुंचे। उनसे भी देरी की वजह पूछी गई। उन्होंने घर के पास जाम को वजह बताया। उन्हें महापौर ने बैठक में शामिल होने दिया। बता दें कि नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह अकबरपुर सांसद के बेटे हैं। NAGAR NIGAM NEWS
बुलडोजर चलाने से पहले देनी होगी नोटिस, एडीएम सिटी को बनाया नोडल अधिकारी
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि जाम की वजह से मीटिंग में आने में देरी हो गई थी। मुझे यह जानकारी नहीं किसे लेट आने की वजह से बाहर किया गया है।
नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर ने बताया कि आज मेरी वैवाहिक वर्षगांठ थी । घर पर पूजा थी। रास्ते में जाम भी मिला। इसलिए तीन मिनट देरी हो गई। इसके बावजूद मुझे बाहर कर दिया गया ।
महापौर प्रमिला पांडेय ने बताया कि दोनों देरी से आए अमित ने बताया कि वह जाम में गए थे। चंद्रशेखर ने दूसरी बात बताई थी। मैंने दोनों को जाने के लिए कहा था। अमित नहीं गए और बैठक में शामिल हो गए।
नगर आयुक्त हमें हमारा काम मत सिखाओ
बैठक में नगर आयुक्त सुधीर कुमार ने कूड़ा कलेक्शन कंपनी के अधिकारी बृजेश से कहा शहर में नियमित कूड़ा कलेक्शन नहीं हो रहा। जहां से कूड़ा उठाना है, वहां आप क्यों नहीं जाते हैं? उन्होंने हर गली में प्रतिदिन जाने की बात कही। यह भी जोड़ा कि जीपीएस से वेरिफाई करा लीजिए। इस पर नगर आयुक्त नाराज हो गए। उन्होंने कहा- हमें हमारा काम मत सिखाइए। आप फील्ड पर नहीं जाते हैं, तभी तो गलियों में कूड़ा पड़ा हुआ है। महापौर ने भी कंपनी अधिकारियों को फटकार लगा कर कार्रवाई की चेतावनी दी।
Ram Gopal Varma पर कोर्ट ने जारी किया गैर-जमानती वारंट
शराब दुकानों की ई-लॉटरी:DM VISHAKH JI बोले
झांसी मेडिकल कॉलेज की OT में लगी आग