Navaratri 2025: चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri) का पर्व मां दुर्गा के 9 रूपों की कृपा प्राप्त करने के लिए अधिक शुभ माना गया है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार चैत्र नवरात्र 30 मार्च से शुरू होंगे और अगले महीने यानी कि 7 अप्रैल को उसका समापन होगा। Navaratri 2025
जानिए, बेहद चमत्कारी है अचलेश्वर महादेव मंदिर
कब से शुरू हो रहे हैं चैत्र नवरात्र? जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
नवरात्र बेहद खास माना जाता है। हर जगह अलग-अलग तरीको से नवरात्र का सेलिब्रेशन होता है। भारत में ऐसे कई मंदिर हैं (Temples for Navratri Puja in India) जहां इस पर्व को बेहद भव्य तरीके से मनाया जाता है।
नवरात्र में डांडिया, गरबा, भव्य पंडाल सजाए जाते हैं। इससे इसकी रौनक और भी कई गुना बढ़ जाती है। हालांकि भारत में ऐसी कई जगहें और मंदिर हैं जो नवरात्र की पूजा के लिए मशहूर हैं। यहां नवरात्र का रंग सबसे ज्यादा देखने को मिलता है। अगर आप भी इस बार नवरात्र को खास तरीके से मनाना चाहते हैं तो हम आपको उन मंदिरों (Indian Temples chaitra Navratri celebrations) के बारे में बताने जा रहे हैं जहां इसका भव्य आयोजन होता है। आप यहां जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मार्च महीने में कब है भूतड़ी अमावस्या? शुभ मुहूर्त एवं योग
कालीघाट मंदिर, कोलकाता, पश्चिम बंगाल (Kalighat Temple, Kolkata, West Bengal)
कोलकाता में दुर्गा पूजा भव्य तरीके से होती है। इस दौरान यहां का नजारा एकदम अलग होता है। पूरे शहर में इस दौरान भक्ति और उत्साह का माहौल रहता है। इस खूबसूरत राज्य में हर जगह मां दुर्गा के पंडाल लगते हैं। औरतें इस दिन विशेष रूप से तैयार होती हैं। यहां नवरात्र पर सिंदूर की होली खेली जाती है। यहां स्थित कालीघाट मंदिर 51 शक्तिपीठों में से एक है। चैत्र नवरात्र के दौरान यहां विशेष हवन, आरती और भंडारे का आयोजन होता है। आपको एक बार जरूर नवरात्र पर यहां आना चाहिए।
कब से होगी चैत्र माह की शुरुआत? पढ़िए धार्मिक महत्व और नियम
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
विंध्याचल धाम, उत्तर प्रदेश (Vindhyachal Dham, Uttar Pradesh)
यूपी के मिर्जापुर जिले में स्थित विंध्यवासिनी देवी का मंदिर भी नवरात्र के दौरान एक अलग तरीके से नजर आता है। मान्यता है कि यहां मां विंध्यवासिनी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करती हैं। चैत्र नवरात्र पर यहां मेला लगता है।
कामाख्या देवी मंदिर, असम (Kamakhya Devi Temple, Assam)
असम का कामाख्या देवी मंदिर भी नवरात्र के मौके पर श्रद्धालुओं से भरा रहता है। यह मंदिर तांत्रिक सिद्धियों के लिए दुनिया भर में फेमस है। नवरात्र के दौरान यहां विशेष पूजा-पाठ और यज्ञ किए जाते हैं। भक्त माता के आशीर्वाद के लिए इस मंदिर की परिक्रमा करते हैं।
अंबाजी मंदिर, गुजरात (Ambaji Temple, Gujarat)
गुजरात का अंबाजी मंदिर शक्ति उपासना के लिए बेहतर स्थान माना जाता है। यहां चैत्र नवरात्र पर विशेष अनुष्ठान किए जाते हैं। मंदिर को भव्य तरीके से सजाया जाता है और गरबा भी होता है।
वैष्णो देवी, जम्मू-कश्मीर (Vaishno Devi, Jammu and Kashmir)
वैष्णो देवी मंदिर भारत के सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। वैसे तो सालों साल यहां भक्तों की भीड़ देखने को मिलती है लेकिन नवरात्र के दिनों में यहां एक अलग ही नजारा देखने को मिलता है। भक्त माता के दर्शन के लिए कठिन चढ़ाई करते हैं और “जय माता दी” के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो जाता है। नवरात्र के दिनाें में माता के मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। माता के भक्तों के लिए विशेष भंडारे और जागरण का आयोजन होता है।