Acidity: खाना खाने के तुरंत बाद कई लोगों को पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है। कई लोगों का पेट फूलने लगता है। हालांकि यह गंभीर समस्या है। इससे इंसान पूरी तरह से परेशान हो जाता है। Acidity
महुआ महिलाओं के लिए हो सकता है अमृत, जानिए फायदे
रोज गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिक्स करके पीना शुरु करिए, फायदे…
कई बार महंगी दवाएं तक खाने के बावजूद आराम नहीं मिलता। हालांकि आर्युेवेद में इसका ईलाज है। अगर आपको भी खाना खाने के बाद गैस बनने की शिकायत रहती है तो आप जीरा चबा सकते हैं। जीरा पेट के लिए रामबाण मसाला है।
खाने के बाद जीरा चबाने के फायदे (Benefits of chewing cumin after meals)
खाना खाने के बाद आप एक चम्मच जीरा मुंह में लेकर चबा लें। ऐसा करने से एक तो आपका खाना बहुत जल्दी डाइजेस्ट होगा। इसके साथ ही आपके पेट में बनने वाली गैस को जीरा खत्म करने या कम करने में मदद करता है। वहीं जीरा आपकी आंतों को भी साफ करने में मदद करता है।
गैस और पेट दर्द को करता है कम (Reduces gas and stomach pain)
जीरा गैस और पेट दर्द को कम करने में मदद करता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो पेट में सूजन और दर्द को कम करते हैं। कुछ लोगों को खाने के तुरंत बाद अपच, गैस, पेट दर्द और पेट फूलने की समस्या रहती है। गैस्ट्रिक समस्याओं से राहत दिलाने में जीरा काफी उपयोगी है।
बदलते मौसम के चलते जकड़ गया है गला? घरेलू उपाय
वेट लॉस से लेकर बीपी कंट्रोल करने तक, इसबगोल की भूसी के फायदे
ब्लड प्रेशर को भी रखता है कंटोल में (It also keeps blood pressure under control)
जीरा रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है। इसमें पोटैशियम और मैग्नीशियम होता है जो रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करता है और हृदय को स्वस्थ बनाता है। बता दें कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो ब्लड में मौजूद विषाक्त पदार्थों को निकालने में मदद करते हैं और आंतों को क्लीन करने में मदद करते हैं।
खाना होता है जल्दी हजम (Food gets digested quickly)
जीरा पाचन तंत्र को सुधारने में मदद करता है। इसमें फाइबर और प्रोटीन होता है जो पाचन में सुधार करने में मदद करते हैं और कब्ज, गैस, और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को कम करते हैं। जीरा को भुनकर चबाने से आपका खाना हजम होता है। इसको भुनकर इसका चूर्ण भी बनाया जा सकता है। इस चूर्ण को आप गर्म पानी से सेवन करते हैं तो पेट को काफी राहत मिलती है।
आयुर्वेद के ये नुस्खे पीरियड के दर्द को कर देंगे दूर, PCOD में भी कारगर
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं. कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।