Alert in Haryana : हरियाणा-पंजाब के शंभू और खनौरी बॉर्डर पर 13 महीने से आंदोलन कर रहे किसानों और केंद्र के बीच बुधवार को 7वीं वार्ता बेनतीजा रही। Alert in Haryana
शरीर दे रहा है ये संकेत, तो समझ जाएं कि…जरूरत हैं
खाना खाने के बाद तुरंत बनने लगती है Gas, बस इन बीजों को चबा लें…
बातचीत सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चली। इसमें किसान नेता समेत केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, पीयूष गोयल और प्रह्लाद जोशी शामिल हुए।
बैठक के बाद किसान जब शंभू और खनौरी बॉर्डर लौट रहे थे, तभी पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। इनमें किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवण पंधेर और संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के जगजीत डल्लेवाल शामिल हैं।
पंधेर को मोहाली की एयरपोर्ट रोड पर तो डल्लेवाल एंबुलेंस में खनौरी बॉर्डर लौट रहे थे, पुलिस ने उन्हें संगरूर में घेर लिया। इसके बाद पुलिस डल्लेवाल को एंबुलेंस समेत ही हिरासत में लेकर चली गई।
दोनों नेताओं की अगुआई में ही ये आंदोलन चल रहा है। इनके अलावा किसान नेता काका सिंह कोटड़ा, अभिमन्यु कोहाड़, मनजीत राय, ओंकार सिंह को भी डिटेन किया गया।
महुआ महिलाओं के लिए हो सकता है अमृत, जानिए फायदे
रोज गुनगुने पानी में आंवला पाउडर मिक्स करके पीना शुरु करिए, फायदे…
खनौरी बॉर्डर और आसपास के जिलों में नेट बंद
खनौरी बॉर्डर और संगरूर व पटियाला जिला के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है। खनौरी में पुलिस फोर्स तैनात की गई है। आज रात कार्रवाई की संभावना है। अंबाला में शंभू बॉर्डर से 500 मीटर की दूरी पर बैरिकेडिंग, अंबाला के SP शंभू बॉर्डर के लिए रवाना हुए.
बदलते मौसम के चलते जकड़ गया है गला? घरेलू उपाय
वेट लॉस से लेकर बीपी कंट्रोल करने तक, इसबगोल की भूसी के फायदे