Amalaki Ekadashi 2025: फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi) के नाम से जाना जाता है। Amalaki Ekadashi 2025
बंटता है अनोखा प्रसाद!, इन 3 दिनों के लिए बंद रहता है मंदिर का कपाट
होली से पहले किया जाता है व्रत
इस व्रत को होली से पहले किया जाता है। धार्मिक मान्यता है कि आमलकी एकादशी व्रत करने से साधक को सभी पापों से छुटकारा मिलता है। साथ ही भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
अगर आप भगवान विष्णु को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी की पूजा के दौरान भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करें। इसके बाद अन्न और धन का दान करें। Ekadashi 2025
धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु के मंत्रों का जप करने से बिगड़े काम पूरे होते हैं। साथ ही जीवन में सफलता के रास्ते खुलते हैं।
मार्च में लगने वाला है खरमास, जानिए विवाह की तिथियां और शुभ मुहूर्त
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह केशुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 09 मार्च को सुबह 07 बजकर 45 मिनट पर हो रही है और तिथि का समापन अगले दिन यानी 10 मार्च को सुबह 07 बजकर 44 मिनट पर होगा। ऐसे में 10 मार्च को आमलकी एकादशी मनाई जाएगी।
नहीं होगी धन की कमी
अगर आप आर्थिक तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आमलकी एकादशी के दिन पूजा करने के बाद श्रद्धा अनुसार मंदिर या गरीब लोगों में अन्न और कपड़ों का दान करें। माना जाता है कि इस उपाय (Amalaki Ekadashi 2025 Upay) को करने से जीवन में कभी धन की कमी नहीं होगी। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होगी।
विष्णु जी के मंत्र –
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
ॐ नमो नारायणाय
ॐ विष्णवे नम:
ॐ हूं विष्णवे नम:
मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुडध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरी काक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥
विष्णु गायत्री मंत्र –
ॐ श्री विष्णवे च विद्महे वासुदेवाय धीमहि।
तन्नो विष्णुः प्रचोदयात्॥
क्लेश नाशक श्री विष्णु मंत्र –
कृष्णाय वासुदेवाय हरये परमात्मने ।
प्रणत क्लेश नाशाय गोविन्दाय नमो नमः।
श्री विष्णु रूपम मंत्र
शान्ताकारम् भुजगशयनम् पद्मनाभम् सुरेशम्
विश्वाधारम् गगनसदृशम् मेघवर्णम् शुभाङ्गम्।
लक्ष्मीकान्तम् कमलनयनम् योगिभिर्ध्यानगम्यम्
वन्दे विष्णुम् भवभयहरम् सर्वलोकैकनाथम्॥
ॐ भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ॐ भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।
दन्ताभये चक्र दरो दधानं,
कराग्रगस्वर्णघटं त्रिनेत्रम्।
धृताब्जया लिंगितमब्धिपुत्रया
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।