Ayodhya Crime News : अयोध्या (Ayodhya News) में 22 साल की एक दलित युवती की हत्या कर दी गई। उसकी NUDE लाश मिली है। वह गुरुवार रात से लापता थी। परिजन ढूंढ रहे थे, शनिवार यानी 1 फरवरी की सुबह लड़की के जीजा ने गांव की सूखी नहर में उसकी लाश पड़ी देखी।
क्या मिला बजट 2025 में मध्यम वर्ग, महिलाओं , सीनियर सिटिजंस, किसानों, युवाओं, MSME को
अयोध्या कोतवाली CO आशुतोष तिवारी ने कहा- मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चलेगा कि युवती के साथ रेप हुआ है या नहीं। मामले में केस दर्ज किया जा रहा है। टीमें बनाकर गांव के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
आशंका है कि युवती के साथ गैंगरेप हुआ है। परिजनों ने बताया- युवती के शरीर पर कपड़े नहीं थे, उसकी दोनों आंखें फूटी हुई थीं। चेहरे और सिर पर घाव थे। शरीर पर जगह-जगह जख्म दिख रहे थे। हाथ-पांव रस्सी से बंधे हुए थे। जिन लोगों ने शव को कपड़े से ढककर उठाया, उनका कहना था कि पैर भी टूटा हुआ था। शव की हालत देखकर लड़की की बड़ी बहन और गांव की 2 महिलाएं बेहोश हो गईं। घटना अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की है। Ayodhya News
30 जनवरी की रात 10 बजे घर से निकली
गांव में रहने वाले एक परिवार की 22 वर्षीय बेटी 30 जनवरी की रात 10 बजे घर से निकली। मगर वह वापस नहीं आई। परिजन गांव में ही ढूंढते रहे। इसके बाद 31 जनवरी को अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी की शिकायत की।
परिजनों का आरोप है, पुलिस युवती को खोजने के बजाय केवल खानापूर्ति करती रही। शनिवार की सुबह युवती के जीजा ने गांव के बाहर छोटी नहर में युवती की लाश देखी। छोटी नहर गांव से 500 मीटर दूर है। उन्होंने परिजनों को लाश मिलने की जानकारी दी। इसके बाद भीड़ जुट गई।