Ayodhya Ram Mandir News : रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले अतिथियों को देसी खाना खाने का मौका मिलेगा। अयोध्या की गरिमा के अनुरूप पूरी तरह से शुद्ध और सात्विक भोजन ही परोसा जाएगा। इसके लिए व्यापक तैयारियां चल रही हैं। विभिन्न राज्यों को अलग-अलग पहचान देने वाले व्यंजन भी बनेंगे। मेन्यू में कई खास व्यंजन और मिठाइयां शामिल हैं, जैसे लिट्टी-चोखा, राजस्थानी दाल बाटी चूरमा, पंजाबी तड़का, दक्षिण भारतीय मसाला डोसा और इडली, बंगाली रसगुल्ले, जलेबी| Ayodhya Ram Mandir News

घर पर ही ऐसे करें राम दरबार की पूजा
PM मोदी ने शुरू किया 11 दिन का अनुष्ठान
अयोध्या में 22 जनवरी को उतरेंगे 100 चार्टर्ड विमान
तीर्थ क्षेत्र पुरम में साधु-संतों और विशिष्ट लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई है, संघ नेता गजेंद्र सिंह ने बताया। यहां छह उपनगरों का निर्माण हुआ है। प्रत्येक राज्य में अलग-अलग भोजनालय बनाए गए हैं। बाग बिजेसी के एक नगर में एक पंजाबी भोजनालय होगा। तेलंगाना, महाराष्ट्र और राजस्थान के श्रद्धालुओं ने अन्य शहर में लंगर की व्यवस्था की जाएगी।वहीं अलग-अलग स्थानों पर भी भोजनालय संचालित किया जाएगा। उदासीन आश्रम के सामने स्थित भोजनालय इस्कान मंदिर की ओर से संचालित किया जाएगा। अक्षय पात्र फाउंडेशन ने भी एक भोजनालय अपने जिम्मे लिया है। दक्षिण भारत की अम्मा जी रसोई की ओर से भी भोजनालय संचालित किया जाएगा।
क्या है ‘प्राण प्रतिष्ठा’ शब्द का मतलब? कैसे आते हैं प्राण
साल 2024 में कब – कब है विनायक चतुर्थी? तिथि
PONGAL 2024 : इस दिन से शुरू हो रहा है पोंगल का पर्व