BIG BREAKING NEWS: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के बागपत (Baghpat) में मंगलवार को जैन समुदाय के निर्वाण महोत्सव के दौरान हादसा हो गया। यहां 65 फीट ऊंचे मंच की सीढ़ियां टूट गईं। इससे कई श्रद्धालु एक दूसरे पर गिरते चले गए। भगदड़ जैसे हालात हो गए। BIG BREAKING NEWS
बढ़ेगी सर्दी, प्रदेश में सबसे ठंडा रहा कानपुर
7 की मौत
हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है। 80 से अधिक घायल हुए हैं। गंभीर घायलों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती किया गया है। स्थानीय लोग खून से लथपथ श्रद्धालुओं को ठेले से अस्पताल पहुंचा रहे हैं।
हरियाणा का डिप्टी एसपी बनकर कलेक्ट्रेट पहुंचा युवक
नीचे गिर गया मचान
हादसा बागपत (Baghpat) शहर से 20 किलोमीटर दूर बड़ौत तहसील में सुबह 7 से 8 के बीच हुआ। महोत्सव में आदिनाथ भगवान को प्रसाद चढ़ाने का कार्यक्रम चल रहा था। 65 फीट ऊंचा लकड़ी का मंच बनाया था। उस पर भगवान की 4-5 फीट ऊंची प्रतिमा रखी थी। श्रद्धालु भगवान तक पहुंचने के लिए मचाननुमा सीढ़ियों से ऊपर चढ़ रहे थे। वजन बढ़ने से पूरा मचान नीचे गिर गया।
भीड़ बेकाबू, SDM सदर की गाड़ी में तोड़फोड़, डीएम की अपील… VIDEO
बागपत की DM अस्मिता लाल ने 5 लोगों की मौत की पुष्टि की। छठी मौत की पुष्टि अस्पताल प्रशासन ने की है। DM ने बताया-20 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया है। 20 लोगों का उपचार चल रहा है।
सीएम योगी ने दिए निर्देश
सीएम योगी ने हादसे का संज्ञान लिया है। अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचने और राहत कार्य में तेजी लाने को कहा है। सीएम ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।
DIG घटनास्थल रवाना
ADG जोन मेरठ डीके ठाकुर ने बताया- DIG कलानिधि नैथानी को मौके पर भेजा है। राहत और बचाव कार्य जारी है। हर साल कार्यक्रम होता है, लकड़ी का मंच कमजोर होने से हादसा हुआ। लोगों ने बताया कि हादसे के बाद सिर्फ 3 एंबुलेंस पहुंची थीं। उनसे घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है।