BIG BREAKING NEWS : मध्यप्रदेश के महू (Mhow News) में चैंपियंस ट्रॉफी (champions trophy) में टीम INDIA की जीत के बाद निकल रहे जुलूस के दौरान विवाद हो गया। दो गुट आमने-सामने आ गए। BIG BREAKING NEWS
कब है होली? देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
लोगों ने दुकानों और वाहनों को आग लगा दी। पेट्रोल बम भी फेंके गए। पुलिस ने स्थिति संभालने के लिए लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले भी छोड़े। सेना के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। करीब ढाई घंटे बाद हालात काबू में आ सके।
बवाल बढ़ने पर आसपास के चार थानों के पुलिस बल को महू बुलाया गया। करीब 300 से ज्यादा बल तैनात किया। कलेक्टर आशीष सिंह और DIG निमिष अग्रवाल रात करीब डेढ़ बजे महू पहुंचे। उन्होंने शहर में पैदल घूमकर स्थिति का जायजा लिया।
KPL MATCH NEWS: प्राइम इंडियंस गोविंद नगर सेमीफाइनल में
ग्रीनपार्क में होगा लकी ड्रा, विजेताओं को मिलेंगे फोन, स्मार्ट वाच और इयरबड
इंदौर ग्रामीण एसपी हितिका वसल ने बताया, भारत और न्यूजीलैंड के मैच के बाद जुलूस निकल रहा था, जिसमें कुछ लोगों ने मस्जिद के बाहर पटाखे फोड़े. इसके बाद दोनों पक्षों में विवाद की स्थिति पैदा हुई और दोनों तरफ से पथराव हुआ. पुलिस बल लगातार पेट्रोलिंग कर रहा है. फिलहाल यहां पूरी तरह से शांति है.
घटना रविवार रात करीब 10 बजे की है। भारत की जीत के बाद 100 से ज्यादा लोग 40 से ज्यादा बाइक पर सवार होकर जुलूस निकाल रहे थे। इसमें शामिल लोग जय श्रीराम के नारे लगा रहे थे। इसी दौरान जामा मस्जिद के पास आतिशबाजी को लेकर कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। पीछे चल रहे पांच-छह लोगों को दूसरे पक्ष के लोगों ने रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।
पथराव के बाद बढ़ा विवाद
जब इस बात का पता आगे चल रहे लोगों को लगा तो उन्होंने पत्थर फेंके। इसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने भी पत्थरबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। बाइक सवार कुछ लोग पत्ती बाजार, कुछ कोतवाली और बाकी दूसरे क्षेत्र में निकल गए। इधर, गुस्साए लोगों ने पत्ती बाजार क्षेत्र में भी पथराव शुरू कर दिया। यहां घरों-दुकानों के बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ करने लगे। पांच से छह लोगों के घायल होने की सूचना है।
महू के कई इलाकों में पथराव और आगजनी की घटना हुई इनमें मार्केट चौक, जामा मस्जिद, बतख मोहल्ला, धान मंडी, पत्ती बाजार आदि इलाके शामिल है. बताया जाता है कि क्षेत्र में 15 गाड़ियों को क्षतिग्रस्त किया गया है. इनमें से 6 से ज्यादा गाड़ियों में आग लगा दी गई.
राजस्व कर्मचारी आलोक दुबे, महिला लेखपाल समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज