Cannes 2024 : Cannes 2024 इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का लुक लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसने भी अदाकारा को देखा है, वह उनकी तारीफ करने के लिए मजबूर हो गया है। Cannes 2024

इन एक्ट्रेस की जोड़ी ने दी है साल 2024 की पहली तमिल हिट
इन भारतीय हस्तियों ने रेड कार्पेट पर दिखाया फैशन का जलवा
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस ने काले और सुनहरे रंग की बटरफ्लाई ड्रेस वियर की है, जिसमें उनका लुक देखने लायक है। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर की इयररिंग्स और मिनिमम मेकअप किया।

लुक ने बनाया फैंस को दिवाना
आपको बता दें, एक्ट्रेस (Cannes 2024 Aishwarya Rai Look) हर बार अपने लुक से फैंस का दिल जीत लेती हैं, ऐसा ही कुछ इस बार भी हुआ। जैसे ही एक्ट्रेस की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं फैंस उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएं।

आयरन थ्रोन के लिए आपस में भिड़े टारगेरियन
एक फैंस ने उनकी तस्वीरों पर कमेंट करते हुए लिखा- ‘हर बार की तरह शानदार’। दूसरे ने लिखा- बेहद ग्रेसफुल लुक। वहीं अन्य लोगों ने भी अभिनेत्री की तस्वीरों पर भरभर कर कमेंट किए।
हर बार होती है लुक की चर्चा
ऐश कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहली बार 2002 में शामिल हुई थीं। इसके बाद उन्होंने लोरियल पेरिस के ब्रांड एंबेसडर के रूप में हर साल इसकी शोभा बढ़ाई है। बता दें, एक्ट्रेस के लुक का इंतजार फैंस हर साल करते हैं, जिसकी झलक आप सोशल पर भी देख सकते हैं।

इस साल रिलीज होंगी तमिल की ये मोस्ट अवेटेड फिल्में
JACKIE SHROFF : बिना इजाजत भिड़ू बोला तो देना पड़ेगा 2 करोड़ का जुर्माना!