Advertisements
कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 39
ARTI PANDEY
Chandigarh
गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल सेक्टर 32 के एनेस्थीसिया डिपार्टमेंट के दो डॉक्टर और एकअटेंडेंट में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसी के साथ शहर में अब कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की कुल संख्या 39 हो गई है।

सोमवार सुबह चंडीगढ़ के लिए फिर बुरी खबर आई। दरअसल, तीन और लोगों को कोरोना संक्रमण हो गया है। अब शहर में कुल 39 केस हो गए हैं। इससे स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में भी हड़कंप मचा है।
नए मामलों में सेक्टर 21 निवासी 24 वर्षीय डॉक्टर, सेक्टर 49 सी निवासी 30 वर्षीय महिला व बापूधाम फेस 1 निवासी 55 वर्षीय अधेड़ बताया जा रहा है। इसमें दो जीएमसीएच-32 के डॉक्टर व एक वार्ड अटेंडेंट बताया गया है।
Loading...