Chemical Mehndi: फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है। अलग-अलग धर्म और समुदाय में सेलिब्रेट होने वाले इन सभी त्योहारों में कुछ बातें एक जैसी ही होती है। त्योहार की खुशी और हाथों पर रची मेहंदी हर एक त्योहार के जश्न को दोगुना कर देती है। Chemical Mehndi
पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट? जानें सही जवाब…
मेहंदी के बिना लगभग हर तीज-त्योहार अधूरा माना जाता है, लेकिन इन दिनों अच्छी मेहंदी रचाने के चक्कर में मार्केट में केमिकल वाली मेहंदी मिलने लगती है, जो स्किन के लिए काफी हानिकारक होती है। अक्सर फेस्टिव सीजन आते ही बाजार में मिलावट का दौर भी शुरू हो जाता है। ऐसे में केमिकल वाली मेहंदी धड़ल्ले से बाजार से बिकती है। इसलिए जरूरी है कि मेहंदी लगाने से पहले असली और नकली की पहचान कर ली जाए। हम आपको बताएंगे घर पर कैसे करें असली और नकली मेहंदी की पहचान-
जानें क्यों जरूरी है Body Detox, ये संकेत बताते हैं शरीर को है अंदरूनी सफाई की जरूरत
बिना फ्रिज फ्रेश नहीं रहती असली मेहंदी (Real mehndi doesn’t stay fresh without a refrigerator)
अगर आपकी मेहंदी या मेहंदी का कोन सामान्य तापमान में भी खराब नहीं हो रही है, तो यह पक्का नकली मेहंदी है। ऐसा इसलिए क्योंकि असली मेहंदी को फ्रेश बनाए रखने के लिए फ्रिज या ठंडे तापमान में रखना जरूरी है। ज्यादा देर तक नॉर्मल टेंपरेचर पर रखने से असली मेहंदी खराब हो जाती है।
जल्दी नहीं चढ़ना असली मेहंदी का रंग (The color of real mehndi does not fade quickly)
असली मेहंदी का रंग कभी तुरंत नहीं चढ़ता है। अगर मेहंदी लगाने पर इसका रंग तुरंत निखर आए, तो समझ जाए कि यह असली मेहंदी नहीं है। असली मेहंदी लगाने के बाद इसका रंग धीरे-धीरे चढ़ता है। शुरू में यह नारंगी रंग की होती है और फिर बाद में करीब 8-10 घंटे में इसका रंग गहरा होता है।
जानिए, इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी
रंग से करें पहचान (identify by color)
आमतौर लोगों को लगता है कि मेहंदी पाउडर का पेस्ट बनाने पर यह काले रंग की हो जाती है। हालांकि, यह सच नहीं है क्योंकि असली मेहंदी का रंग हरा होता है। अगर आप मेहंदी में पानी मिलाते हैं और इसके बाद भी मेहंदी का रंग हरा रहता है, तो यह असली है। साथ ही अगर बालों या हाथों में लगाते समय यह ऑलिव ग्रीन नजर आ रही है, तो मेहंदी असली है।
खूशबू से करें पहचान (Identify by smell)
असली मेहंदी की खुशबू भी काफी अलग होती है। चूंकि मेहंदी की पत्तियों से मेहंदी पाउडर तैयार किया जाता है, ऐसे में इसकी पहचान करना आसान होता है। मेहंदी पाउडर में लैवेंडर या नीलगिरी ऑयल जैसे एसेंशियल ऑयल, पानी, तेल और चीनी भी मिलाया जाता है। इन सभी की खुशबू से आप असली हिना भी पहचान कर सकते हैं।
शरीर में पानी की कमी तो नहीं हो गई है? जानते
आयुर्वेद के ये नुस्खे पीरियड के दर्द को कर देंगे दूर, PCOD में भी कारगर