CM Yogi in Kanpur : CM YOGI आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)ने कहा कि सरकार महापुरुषों के सम्मान और गौरव को आगे बढ़ाने का कार्य कर रही है। जो व्यक्ति और कौम महापुरुषों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान नहीं कर सकता, उसके लिए कोई जगह नहीं है। CM Yogi in Kanpur
समय से पूरा हो कन्वेंशन सेंटर और मेट्रो स्टेशन का कार्य: मुख्यमंत्री
जिन्होंने भारत की आस्था पर प्रहार किया, सनातन संस्कृति को रौंदा, बहन-बेटियों की इज्जत से खिलवाड़ की। जिन्हें भारत-भारतीयता से नफरत थी और जो आक्रांता बनकर देश की आस्था को कुचल रहे थे, वे भारत के लिए कभी आदर्श नहीं हो सकते। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को बिठूर महोत्सव में पहुंचे।
CM Yogi in Kanpur : कानपुर मंडल में विकास और कानून-व्यवस्था की समीक्षा बैठक
‘आंख खोलने वाला है इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का बयान’
मुख्यमंत्री ने कहा कि आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों को तनिक भी शर्म महसूस होती है तो इन्हें गणतंत्र दिवस परेड पर इंडोनेशिया के राष्ट्रपति के बयान ( हमारा डीएनए कभी जांचा जाएगा तो यह भारतीय निकलेगा) का स्मरण करना चाहिए। इंडोनेशिया दुनिया का सबसे बड़ा मुस्लिम बाहुल्य देश है। उनका बयान भारत के अंदर विदेशी आक्रांताओं को आदर्श मानने वालों की आंखों को खोलने वाला है। उम्मीद है कि इस बयान के बाद वे लोग भी छत्रपति शिवाजी, महाराणा प्रताप, गुरु गोविंद सिंह आदि महान क्रांतिकारियों के बारे में श्रद्धा का भाव रखते हुए ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ बनाने में योगदान देंगे।
सीएम ने बिठूर की गाथा का किया वर्णन
मुख्यमंत्री ने नानाराव पेशवा की पावन जयंती पर उन्हें नमन करते हुए कहा कि बिठूर प्राचीन काल से ही भारत की आध्यात्मिक धरोहर की प्रतीक रही है। बिठूर आज भी शौर्य व पराक्रम के लिए जानी जा रही है। रानी लक्ष्मीबाई भी हर किसी के लिए प्रेरणा बन गई। सीएम ने कहा कि आज ही भारत मां के वीर सपूत और युवाओं के प्रेरणास्रोत सरदार भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु का बलिदान दिवस भी है। इनके जीवन का लक्ष्य देश को गुलामी की बेड़ियों से मुक्त करना था। सीएम ने डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती पर उन्हें भी याद किया।
भारत के प्रति नफरत रखने वालों ने कानपुर को वीरान कर दिया
मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी देश का मानचेस्टर कहा जाने वाला कानपुर टेक्सटाइल्स उद्यम के लिए माना जाता था, लेकिन जिनके मन में भारत और भारतीयता के प्रति नफरत थी, उन्होंने कानपुर की उद्यमिता को भी नष्ट करके रख दिया। यहां उद्योग बंद कर दिए गए, बेरोजगारी छाने लगी। जिस कानपुर की गिनती कभी देश के चार नगरों में होती थी, वह विरान सा हो गया। इसे कनेक्टिविटी से वंचित कर दिया गया। मां गंगा को प्रदूषित किया गया, एयरपोर्ट-उद्योग बंद हो गया। हर जगह लाचारी हो गई। जब कानपुर के साथ यह हो सकता है तो इन लोगों ने देश के साथ क्या नहीं किया होगा। अंग्रेज चले गए, लेकिन मानस उत्तराधिकारियों को देश लूटने के लिए छोड़ गए।
कुछ ही महीने में मेट्रो के द्वितीय चरण का होगा लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने कहा कि 2021 में कानपुर में मेट्रो के प्रथम चरण का कार्य पूर्ण हो गया है। कुछ ही महीने में इसके द्वितीय चरण का लोकार्पण करने जा रहे हैं। कानपुर मेट्रो- स्मार्ट सिटी और उद्योग को पुनर्जीवित करने वाला शहर हो गया है। आईआईटी कानपुर की मदद से यह इनोवेशन का नया हब बनकर फिर से उभर रहा है।
सीएम के हाथों इन्हें मिला चेक, नियुक्ति पत्र व स्वीकृति पत्र
सीएम योगी आदित्यनाथ के हाथों विवेक यादव, सूरज कुमार, साबिया शेख, मनीषा कुशवाहा, प्रशांत सिंह को मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान का चेक, आंगनबाड़ी कार्यकत्री ज्योति देवी, नीलम गौतम, प्रीति सोनवानी, सोनम कुशवाहा, सपना देवी को नियुक्ति पत्र, मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के तहत संध्या दीक्षित, बीना देवी, राजरानी, सुषमा व रामसजीवन को स्वीकृति पत्र दिया गया।