Delhi Election Result live : दिल्ली विधानसभा चुनाव (delhi assembly election) में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। Delhi Election Result live
चुनाव आयोग के मुताबिक, भाजपा 2 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 2 सीट जीती है, 20 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है।
इस बदलाव में AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं।
जंगपुरा सीट से मनीष सिसोदिया 675 वोट से हारे हैं। यहां से भाजपा के तरविंदर सिंह ने दर्ज की है। पटपड़गंज सीट से भाजपा प्रत्याशी रविंद्र सिंह नेगी ने जीत दर्ज कर ली है। जीतने के बाद उन्होंने सारा श्रेय प्रधानमंत्री को दिया है। इस सीट से आम आदमी पार्टी के अवध ओझा हार गए हैं। अवध ओझा ने कहा कि यह उनकी व्यक्तिगत हार है।
Milkipur Assembly News : भाजपा प्रत्याशी चंद्रभानु पासवान 10170 वोटों से आगे
3 घंटे की मतगणना के बाद चुनाव आयोग के आंकड़ों में 70 सीटों में से भाजपा 44 और आम आदमी पार्टी (AAP) 26 सीटों पर आगे चल रही है। दिल्ली चुनाव में भाजपा की बढ़त के बीच खबर आई है कि पीएम मोदी शाम को 7 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचेंगे। Delhi Election 2025 Result
AAP संयोजक केजरीवाल नई दिल्ली सीट पर 8वें राउंड के बाद 238 वोट से पीछे चल रहे हैं। यहां भाजपा के प्रवेश वर्मा आगे हैं। दिल्ली दंगों वाली सीट मुस्तफाबाद सीट पर भाजपा के मोहन बिष्ट 40 हजार वोटों से आगे हैं। यहां दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन चौथे नंबर पर हैं।
इससे पहले भाजपा ने 1993 में भाजपा ने दिल्ली में सरकार बनाई थी। तब भाजपा ने 49 सीटें जीतीं और 5 साल में 3 CM बनाए थे। Delhi Election Result