#Diabetes : देश में डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। विश्व मधुमेह संघ की मानें तो भारत डायबिटीज के मरीजों की संख्या सबसे अधिक में है। इसके लिए भारत को डायबिटीज बीमारी की राजधानी भी कहा जाता है। यह एक लाइलाज बीमारी है जो जिंदगीभर साथ रहती है। इस बीमारी में परहेज की विशेष जरूरत पड़ती है। अगर लापरवाही बरतते हैं, तो यह बीमारी खतरनाक साबित हो सकती है। इसके लिए डॉक्टर्स हमेशा डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को मीठे से दूर रहने और रोजाना वर्कआउट करने की सलाह देते हैं। इससे ब्लड शुगर नियंत्रित रहता है। अगर आप भी डायबिटीज (Diabetes) के मरीज हैं और ब्लड शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो ब्रेकफास्ट डाइट पर भी विशेष ध्यान दें।
यह खबर पढें
- कब है #PAUSHAMAVASYA, ऐसे करें पूजा
- #WHATSAPP डेटा पॉलिसी : जानिए किसके साथ साझा करेगी आपकी डिटेल, कौन सी जानकारियों से कंपनी करेगी कमाई
- किसान आंदोलन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला
- एक दिन में ही बदला फैसला, रूचि सिंह बेदी एसडीएम ईस्ट नियुक्त
- एचसीएस सुधांशु गौतम की CM कार्यालय में एंट्री, बने सीएम के ओएसडी
- #WHATSAPP प्राइवेसी पॉलिसी को लेकर बड़ी खबर

आइए जानते हैं कि डायबिटीज के मरीज सुबह के नाश्ते में क्या खाएं और किन चीजों से परहेज करें-
लो शुगर युक्त फल और सब्जियां खाएं
सुबह के नाश्ते में उच्च फाइबर और लो शुगर युक्त चीजों का सेवन अधिक से अधिक करें। फाइबर से क्रेविंग से निजात मिलता है। साथ ही शुगर बढ़ने का खतरा कम हो जाता है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि डायबिटीज (Diabetes) के मरीजों को मीठे से परहेज करना चाहिए। इसके लिए नाश्ते में लो शुगर युक्त फल और सब्जियां खाएं।
दलिया खाएं
दलिया को सुपरफूड कहा जाता है। सुबह के नाश्ते में दलिया खाना फायदेमंद साबित होता है। दलिया मीठा और नमकीन दोनों विधियों से बनाई जाती है। हालांकि, डायबिटीज के मरीजों को नमक युक्त दलिया खाना चाहिए। अगर स्वादिष्ठ बनाना चाहते हैं, तो सब्जियों का यूज करें।
ब्राउन ब्रेड खाएं
दिन की शुरुआत ब्राउन ब्रेड से करना अच्छा होता है। इसमें प्रचुर मात्रा में कार्ब्स पाए जाते हैं। हालांकि, इसमें शुगर नहीं होता है। इसके अतिरिक्त ब्रेड में फाइबर अधिक होता है जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है।
एवोकाडो खाएं
एवोकाडो को उत्तम फल माना जाता है। सुबह के नाश्ते में एवोकाडो को शामिल कर सकते हैं। इसके अलावा ताजे फल, अंडे और ऑमलेट का भी सेवन कर सकते हैं।
किन चीजों से करें परहेज
डायबिटीज के मरीजों को नाश्ते के समय चाय या कॉफी नहीं पीनी चाहिए।
ताजे या पैक्ड जूस का सेवन बिल्कुल न करें।
आटे से बना ब्रेड न खाएं।
चॉकलेट्स, पेस्ट्रीज, प्रोसेस्ड फूड्स क्रोसिसेंट्स आदि मीठे चीजें से दूर रहें।