#MakarSankranti : मकर संक्रांति का पर्व हर वर्ष 14 जनवरी को मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन से ही नई ऋतु का आगमन माना जाता है। मकर संक्रांति (MakarSankranti) तब मनाई जाती है जब मकर राशि में प्रवेश करते हैं। इस दिन दान और धर्म का विशेष महत्व होता है। मान्यता है कि अगर इस दिन दान किया जाए तो व्यक्ति शुभ फल की प्राप्ति होती है।
यह खबर पढें
- #HEALTH : डाइट में हल्दी का करेंगे इस्तेमाल, पेट की चर्बी…
- #HEALTH : सुबह-सुबह इन फलों का करें सेवन करने से मिलते है ये लाभ
- #HAIRFALL रोकने के लिए आपकी डाइट में जरूर शामिल होने चाहिए ये फूड्स
- घर पर ऐसे बनाइए अलसी गोंद के लड्डू
- #DM को बोतल में पानी की जगह दिया ‘जहर’, मचा हड़कंप
- #UTTARPRADESH : आलू व्यवसायी समेत तीन की गला रेतकर हत्या

आइए जानते हैं मकर संक्रांति पर दान का क्या है महत्व
जरूरतमंदों को करें दान
इस दिन जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, दान ऐसे व्यक्ति को दिया जाना चाहिए जिसे उसकी जरूरत हो और इसका सही उपयोग कर सके। ऐसा करने से ही दान करने वाले व्यक्ति को फल की प्राप्ति होती है। साथ ही मान्यता है कि अच्छे मन से दान किया जाना बेहद जरूरी है। मान्यता है कि अच्छे मन से दान किया जाना चाहिए। बिना मन के दान करने से उसका फल प्राप्त नहीं होता है।
मकर संक्रांति (MakarSankranti) के दिन व्यक्ति दान में नमक, घी और अनाज का दान कर सकता है। इसका महत्व बहुत ज्यादा होता है। शिव पुराण के अनुसार, इस दिन नए वस्तुओं का दान किया जाना चाहिए। साथ ही तिल या गुड़ का दान भी इस दिन किया जा सकता है।
इन चीजों का न करें दान
ध्यान रहे कि अगर आप दान कर रहे हैं तो आपका लक्ष्य दिखावा या यश पाना बिल्कुल न हो। जो व्यक्ति दान करता है उसे भगवान दूसरों की मदद करने के योग्य बनाते हैं। जो भी चीज आप दान करें वह पुरानी और बेकार न हो।
हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें।