Falgun Festival List 2025: धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन माह में इन शुभ कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में सभी तरह के सुख मिलते हैं। साथ ही मन को शांति मिलती है। Falgun Festival List 2025
जानें…कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन?
इस महीने में कई महत्वपूर्ण व्रत (Falgun Vrat List 2025) और त्योहार बेहद उत्साह के साथ मनाए जाते हैं। जैसे- विजया एकादशी, महाशिवरात्रि, आमलकी एकादशी, होली, फाल्गुन अमावस्या समेत आदि। इन सभी व्रत और त्योहार का बेहद खास महत्व है। अब ऐसे में फाल्गुन माह की शुरुआत होने जा रही है, तो आइए जानते हैं इस महीने में पड़ने वाले व्रत-त्योहारों के बारे में।
कब से शुरू है फाल्गुन माह (Falgun Month 2025 Start Date and end Date)
वैदिक पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि का प्रारंभ 13 फरवरी की रात को 08 बजकर 21 मिनट पर होगा। इस प्रकार फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। वहीं, इस माह का समापन 14 मार्च को होगा। इसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होगी।
युद्ध के बाद कहां चले गए संजय? जो बने थे धृतराष्ट्र की आंखें…
इस तारीख को आसमान में नजर आएगा ‘लाल चंद्रमा’, कब लगेगा दूसरा चंद्रग्रहण
फाल्गुन माह 2025 के व्रत और पर्व की लिस्ट (Falgun Festival List 2025)
13 फरवरी को फाल्गुन माह की शुरुआत होगी। इस दिन फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि है।
16 फरवरी को द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस शुभ तिथि पर भगवान गणेश की पूजा होती है।
18 फरवरी को यशोदा जयंती मनाई जाएगी।
19 फरवरी को छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती है।
20 फरवरी को कृष्ण पक्ष में कालाष्टमी व्रत किया जाएगा। इसी दिन शबरी जयंती भी है।
21 फरवरी को जानकी जयंती मनाई जाएगी।
24 फरवरी को विजया एकादशी (Vijaya Ekadashi 2025 Date) व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि विजया एकादशी व्रत करने से पापों से छुटकारा मिलता है।
25 फरवरी को प्रदोष व्रत किया जाएगा।
26 फरवरी को महाशिवरात्रि (Maha Shivaratri 2025 Date) है। इस दिन महादेव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
27 फरवरी को फाल्गुन अमावस्या (Falgun Amavasya 2025) का पर्व मनाया जाएगा।
01 मार्च को फुलेरा दूज है।
3 मार्च को विनायक चतुर्थी व्रत किया जाएगा।
7 मार्च से होलाष्टक की शुरुआत होगी। इसी दिन दुर्गा अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा।
10 मार्च को फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की आमलकी एकादशी व्रत किया जाएगा।
13 मार्च को होलिका दहन होगा।
14 मार्च को होली (Holi 2025) मनाई जाएगी।
जानते हैं, उर्मिला को किसने दिया था सोने का वरदान
भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, लग सकता है भारी दोष
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।