Falgun Month 2025: पंचांग के अनुसार, हर साल माघ पूर्णिमा के बाद फाल्गुन माह की शुरुआत होती है। इस माह को उल्लास और आनंद का महीना माना जाता है। Falgun Month 2025
युद्ध के बाद कहां चले गए संजय? जो बने थे धृतराष्ट्र की आंखें…
फाल्गुन (Falgun Month 2025) मुंडन, ग्रह प्रवेश और मांगलिक कामों के लिए बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि फाल्गुन माह में वर्जित कामों को करने से व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह और इस माह में क्या करें और क्या न करें? Falgun Month 2025 Niyam
इस तारीख को आसमान में नजर आएगा ‘लाल चंद्रमा’, कब लगेगा दूसरा चंद्रग्रहण
फाल्गुन मान 2025 डेट और टाइम (Falgun Month 2025 Start and End Date)
पंचांग के अनुसार, फाल्गुन माह की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 13 फरवरी की रात को 08 बजकर 21 मिनट पर हो रही है। ऐसे में फाल्गुन माह की शुरुआत 13 फरवरी से होगी। वहीं, इस माह का समापन 13 मार्च को होगा।
फाल्गुन माह में क्या करें (What to do in the month of Falgun)
फाल्गुन माह में भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है। ऐसे में इस माह में रोजाना शिवलिंग पर जल चढ़ाना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान शंकर जी के मंत्रों का जप करें ।
इसके अलावा श्रद्धा अनुसार दान भी करना चाहिए। मान्यता है कि फाल्गुन माह में दान करने से जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। साथ ही धन लाभ के योग बनते हैं।
जानते हैं, उर्मिला को किसने दिया था सोने का वरदान
फाल्गुन माह में भगवान चंद्रमा की पूजा करना शुभ माना गया है।
फाल्गुन माह में गाय की सेवा करें।
मान्यता है कि फाल्गुन माह में पीपल के पेड़ की पूजा करने से नकारात्मकता दूर होती है।
फाल्गुन माह में क्या न करें (What not to do in the month of Falgun)
फाल्गुन माह में मांस-मदिरा और शराब का सेवन भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
फाल्गुन माह में बुर्जगों और महिलाओं का अपमान न करें। ऐसा करने से देवी-देवता नाराज हो सकते हैं।
किसी के प्रति गलत न सोचे।
घर और मंदिर को गंदा न रखें। धार्मिक मान्यता है कि देवी-देवता का वास साफ-सफाई वाली जगह पर होता है। ऐसे में साफ-सफाई का खास ध्यान रखें।
भूलकर भी न खिलाएं ये चीजें, लग सकता है भारी दोष
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।