Feeling Cold Reasons: कुछ लोग सर्दियों में भी हल्के कपड़े पहनकर आराम से रहते हैं, जबकि कुछ लोगों को थोड़ी सी ठंड भी सहन नहीं होती। Feeling Cold Reasons
अपनी खुशी के कहीं आप खुद ही तो नहीं हैं दुश्मन, इन…
इसके पीछे कई वैज्ञानिक और शारीरिक कारण हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर क्यों कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है।
डाइट और पोषण
हेल्दी डाइट न लेने वाले लोगों को ज्यादा ठंड लगती है। विटामिन-बी12 और आयरन की कमी से एनीमिया हो सकता है, जिससे शरीर में ऑक्सीजन का फ्लो कम हो जाता है और ठंड ज्यादा लगती है। इसके अलावा, भरपूर मात्रा में कैलोरी न लेने से भी शरीर में एनर्जी की कमी होती है, जिससे ठंड का एहसास बढ़ जाता है।
थायरॉइड का स्तर
थायरॉइड ग्लैंड शरीर के मेटाबॉलिज्म को कंट्रोल करती है। हाइपोथायरॉइडिज्म (थायरॉइड हार्मोन का कम उत्पादन) वाले लोगों को अक्सर ठंड ज्यादा लगती है, क्योंकि उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है। इसके विपरीत, हाइपरथायरॉइडिज्म (थायरॉइड हार्मोन का ज्यादा उत्पादन) वाले लोगों को गर्मी ज्यादा लगती है।
चाय में नमक मिलाकर पीने के फायदे, जाने इसका सही तरीका
शरीर का मेटाबॉलिज्म
मेटाबॉलिज्म ऐसी प्रक्रिया है, जिससे शरीर खाने को एनर्जी में बदलता है। जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म धीमा होता है, उनके शरीर में कम गर्मी पैदा होती है, जिससे उन्हें ज्यादा ठंड लगती है। दूसरी ओर, जिन लोगों का मेटाबॉलिज्म तेज होता है, उनके शरीर में ज्यादा हीट रिलीज करता है और उन्हें ठंड कम लगती है।
शरीर में फैट की मात्रा
शरीर में वसा (फैट) एक प्राकृतिक इंसुलेटर का काम करती है। यह शरीर की गर्मी को बाहर निकलने से रोकती है। जिन लोगों के शरीर में फैट की मात्रा कम होती है, उन्हें ठंड ज्यादा लगती है, क्योंकि उनका शरीर गर्मी को सेव नहीं कर पाता। इसके विपरीत, जिन लोगों के शरीर में फैट की मात्रा ज्यादा होती है, उन्हें ठंड कम लगती है।
पैरों में जलन और बेचैनी का कारण भी बन जाता है मोजे पहनना, घरेलू उपाय…
उम्र का प्रभाव
उम्र बढ़ने के साथ शरीर की गर्मी पैदा करने की क्षमता कम हो जाती है। बुजुर्ग लोगों को अक्सर ज्यादा ठंड लगती है, क्योंकि उनका मेटाबॉलिज्म धीमा हो जाता है और ब्लड सर्कुलेशन भी कमजोर होता है। इसके अलावा, बच्चों को भी ज्यादा ठंड लगती है, क्योंकि उनके शरीर का तापमान कंट्रोल करने के लिए पूरी तरह से विकसित नहीं होता।
ब्लड सर्कुलेशन का स्तर
ब्लड सर्कुलेशन शरीर के तापमान को कंट्रोल करने में अहम भूमिका निभाता है। जिन लोगों का ब्लड सर्कुलेशन कमजोर होता है, उनके हाथ-पैर ठंडे रहते हैं और उन्हें ज्यादा ठंड लगती है। यह समस्या अक्सर हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज या दिल से जुड़ी बीमारियों वाले लोगों में देखी जाती है।