RAHUL PANDEY
हिमाचल प्रदेश (Himachal) के ऊना जिला के टाहलीवाल में बड़ा हादसा हुआ है। यह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने से छह महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है , जबकि एक बीस से अधिक कामगार आग की चपेट में आये है। जानकारी के मुताबिक फैक्टरी में अचानक आग भड़क उठी व कुछ कर्मी तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन काफी आग की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है उद्योग के अंदर 20 से ज्यादा कर्मी आग की चपेट में आए। बताया जा रहा है दस लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ASSEMBLY ELECTION 2022: पोलिंग बूथ तक पहुंचा बंदरों का उत्पात, निगरानी के लिए बुलाए लंगूर अब इस उम्र के लोग भी खरीद सकेंगे हरियाणा में शराब #HIGHCOURT : बच्चा गोद लेने के लिए मैरिज सर्टिफिकेट अनिवार्य नहीं
बताते है की जब यह विस्फोट हुआ उस समय उद्योग में 30 से 35 काम कर रहे थे। अचानक आग भड़कने पर छह महिलाओं को जरा भी संभलने का मौका नहीं मिल पाया व वे जिंदा जल गईं। इसके अलावा अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलसे हैं। स्थानीय पंचायत की प्रधान सुरेखा राणा ने बताया यह फैक्टरी पूरी तरह से अवैध थी। पंचायत की एनओसी के बिना इसका संचालन किया जा रहा था।

#KANPURNEWS : मतदान कराने जा रही पुलिसकर्मियों की बस पलटी, 19 घायल, चार गंभीर कब लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, जानें #UTTARPRADESH : जहरीली शराब का तांडव, कई लोगों की मौत
फैक्टरी में पानी का कनेक्शन भी नहीं लिया गया था। यह फैक्टरी स्वां के बिल्कुल छोर पर थी। आसपास के लोगों और पड़ोसियों को भी इसके बारे में जानकारी नहीं थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोग अन्य राज्यों के निवासी हैं। आग पर काबू पा लिया गया है व आग से झुलसे लोगों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। प्रशासन व स्थानीय लोग भी घायलों की मदद को आगे आए व तुरंत अस्पताल पहुंचाया। छह कर्मियों को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रेफर किया गया, एक ईएसआई में है।

#KANPUR : आमंत्रण पत्र भेजकर बुलाए गए मतदाताओं की खासी किरकरी सपा की 30 स्टार प्रचारकों की लिस्ट में चाचा शिवपाल भी शामिल
गंभीर रूप से घायल लोगों को पीजीआई चंडीगढ़ भेजने की तैयारी है। पुलिस मौके पर छानबीन कर रही है। एक घायल महिला ने बताया कि विस्फोट के समय फैक्टरी में करीब 30 से 35 लोग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाके के बाद फैक्ट्री में आग भड़क गई।
#MAHASHIVRATRI : बन रहा है यह योग, जानें… #UTTARPRADESH : 24 फरवरी को भारत श्रीलंका का इकाना स्टेडियम में T 20 मैच
हादसे में अब तक छह महिला कामगारों की मौत की पुष्टि हुई है। फैक्टरी में विस्फोट के कारणों का पता नहीं चल पाया है। डीएसपी हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि मौके पर जांच की जा रही है। सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
BANK HOLIDAYS: 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, चेक करें लिस्ट #KANPUR BUS ACCIDENT: 14 जिलों में नगर बस संचालन के लिए नई गाइड लाइन