Gita Updesh: भगवत गीता में युद्ध भूमि में भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अर्जुन को दिए गए ज्ञान का वर्णन मिलता है। यह ज्ञान उस समय अर्जुन के लिए लाभकारी सिद्ध हुआ था और आज के समय में व्यक्ति मात्र के लिए प्रेरणा का काम कर रहा है। Gita Updesh
ऐसे में चलिए जानते हैं कि गीता के अनुसार, व्यक्ति को अपनी किन चीजों पर घमंड नहीं करना चाहिए, वरना वह जीवन में कभी आगे नहीं बढ़ सकता।
इस श्राप के कारण हुआ विदुर का जन्म, नहीं बन सके राजा
जीवन भर नहीं रहता ये गुण (These qualities do not last throughout life)
सुंदरता जीवन भर आपका साथ नहीं देती, इसलिए इसपर घमंड करना बेकार है। श्रीमद्भगवद्गीता में भी श्रीकृष्ण कहते हैं कि व्यक्ति को कभी अपनी सुंदरता पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि बाहरी सुंदरता किसी को भी केवल कुछ समय के लिए ही प्रभावित कर सकती है। वहीं अगर आपका मन सुंदर है, तो इसका प्रभाव दूसरों पर जीवनभर के लिए पड़ता है।
घमंड बन सकता है मुसीबत (Arrogance can become trouble)
कुछ लोगों को अपने धन पर भी घमंड होता है और इसके जरिए वह दूसरे लोगों को नीचा दिखाने की कोशिश भी करते हैं। लेकिन इस विषय में गीता में कहा गया है कि ऐसा करने वाला व्यक्ति कभी सुखी नहीं रहता। क्योंकि धन हमेशा किसी के पास नहीं रुकता। आज अगर आपके पास ज्यादा धन है, तो कल किसी और के पास होगा। इसलिए इस बात का खासतौर से ध्यान रखें।
भगवान श्रीकृष्ण ने बताए हैं ऐसे अवगुण, जो…
युद्ध के बाद कहां चले गए संजय? जो बने थे धृतराष्ट्र की आंखें…
कभी नहीं होती उन्नति (never progress)
कई लोग अपने ज्ञान पर घमंड कर बैठते हैं। गीता में श्री कृष्ण कहते हैं कि ज्ञान हमेशा विनम्रता के साथ आता है। ऐसे में व्यक्ति को कभी भी अपने ज्ञान पर घमंड नहीं करना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने पर ज्ञान ज्यादा दिनों तक नहीं टिकता। ज्ञान पर घमंड करने वाला व्यक्ति कभी अपने क्षेत्र में उन्नति नहीं कर सकता।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।