HEALTH NEWS: हमें अक्सर शरीर में कई ऐसी चीजें होती है, जिनका सही कारण कई लोगों को पता नहीं होता। झुनझुनी इन्हीं में से एक है| HEALTH NEWS
लग रही है कभी ठंड तो कभी गर्मी, कैसे रखें अपनी सेहत का खयाल
यह एक आम समस्या है, जो आमतौर पर ज्यादा देर बैठे रहने या पैर-हाथ के दबे रहने की वजह से झुनझुनी की समस्या होने लगती है। हालांकि, इसकी असल वजह काफी कम लोग ही जानते हैं। आज हम आपको बताएंगे किन वजहों से होती है शरीर में झुनझुनी की वजह-
शरीर के कुछ अंगों में झुनझुनी या सुन्नता महसूस होने के पीछे कई सारी वजह होती हैं। शरीर के किसी हिस्से में ब्लड सप्लाई की कमी, नर्व डैमेज, ऑटोइम्यून डिजीज कुछ ऐसी वजह हैं, जो शरीर में झुनझुनी की वजह बनती है। इन सभी वजहों में से एक शरीर में एक खास विटामिन की कमी का होना होता है। हम आपको इसी विटामिन के बारे में बताएंगे। आइए जानते हैं-
शहद के फायदे तो खूब सुने होंगे, पढ़ें नुकसान…
क्यों जरूरी है विटामिन बी12?
हमारे शरीर में मौजूद विटामिन्स और मिनरल्स सेहत के लिए काफी जरूरी होते हैं। विटामिन बी12 इन्हीं में से एक है, जो शरीर में विटामिन कई अहम भूमिकाएं निभाता है। यह विटामिन कई वजहों से बेहद जरूरी माना जाता है। विटामिन बी12 यूं तो शरीर में कई अहम काम करता है, लेकिन इसके मुख्य कामों में नर्व सेल्स के काम का सपोर्ट करना, रेड ब्लड सेल्स को बनाना और डीएनए सिंथसिस शामिल हैं।
क्यों होती है झुनझुनी? (Why does tingling occur?)
शरीर में कई तरह के पोषत तत्वों की कमी के कारण यह समस्या होती है, लेकिन इसका मुख्य कारण शरीर में विटामिन बी12 की कमी होती है। अगर आप आपको अक्सर झुनझुनी महसूस होती है, तो आपके शरीर में भी इस विटामिन की कमी हो सकती है। विटामिन बी12 कई तरह से शरीर के लिए जरूरी माना जाता है। ऐसे में इसकी कमी होने पर कई तरह की समस्याएं हो सकती है, जिनमें से कुछ निम्न हैं-
आयरन की कमी से हो सकती हैं कई गंभीर बीमारियां, ऐसे करें बचाव
बिना पता चले अंदर ही अंदर खराब होने लगती है किडनी
भूख कम लगना
पीली त्वचा होना
उदास महसूस करना
आंखों से जुड़ी समस्या
मुंह या जीभ में दर्द होना
चिड़चिड़ापन महसूस होना
मितली, उल्टी या दस्त होना
चीजों को याद रखने में कठिनाई
चलने या बोलने में कठिनाई होना
बहुत ज्यादा थकान या कमजोरी महसूस होना
Scrollable
कैसे दूर करें इसकी कमी?
अंडे
दूध
चीज
श्रिम्प
टर्की
टेम्पेह
योगार्ट
मशरूम
टूना फिश
एनिमल लिवर
सैल्मन फिश
न्यूट्रिशनल यीस्ट
फोर्टिफाइड ब्रेकफास्ट सीरियल
फोर्टिफाइड न्यूट्रिशनल यीस्ट