Heatwave Alert: मौसम विभाग (IMD) ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों के लिए हीटवेव की चेतावनी भी जारी कर दी है। मौसम विभाग के मुताबिक,मंगलवार और बुधवार (25 और 26 फरवरी) को मुंबई में भीषण गर्मी पड़ने की आशंका है। Weather Updates
आर्थिक तंगी जल्द होगी दूर, फाल्गुन अमावस्या पर फिटकरी से जुड़े करें ये उपाय
जारी किया यलो अलर्ट (Yellow alert issued)
दो दिनों के लिए भारतीय मौसम विभाग ने हीटवेव के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। सोमवार को मुंबई का अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो फरवरी के महीने में पांच साल का उच्चतम तापमान है।
अगले दो दिनों तक मुंबई में गर्मी और उमस की स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने बताया कि अधिकतम और न्यूनतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस और 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। Mumbai Heatwave Alert
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
इन जिलों में भी लू का अलर्ट (Heat wave alert in these districts also)
मुंबई, ठाणे, रत्नागिरी और रायगढ़ में भी मंगलवार और बुधवार को लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, गुरुवार तक तापमान में गिरावट आने से गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।
इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश (There will be heavy rain in these states)
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले कुछ दिनों तक कई राज्यों में बारिश के आसार भी हैं। 26 फरवरी से लेकर 1 मार्च तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में बारिश की आशंका है। 27 फरवरी से 1 मार्च तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बूंदाबांदी की उम्मीद है। इसके अलावा, तमिलनाडु, पुडुचेरी, करईकल, केरल में भी अगले कुछ दिनों में बारिश की उम्मीद है। Mumbai Heatwave Alert