KANPUR NEWS : सरकारी घरों पर कब्जा जमाए ट्रांसफर और रिटायर्ड अफसरों पर अब कडी कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। KANPUR BIG BREAKING NEWS
जनता दरबार में आखिर क्यों भडके उठे डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह?
इस संबंध में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने प्रशासनिक और पुलिस अफसरों को लेटर जारी कर एक सप्ताह में ऐसे घरों के खाली कराए जाने का निर्देश जारी किया है, साथ ही केस्को एमडी को भी इन घरों की लाइट काटे जाने का लेटर लिखा है। वहीं 17 अधिकारियों और कर्मचारियों को बकाया धनराशि की रिकवरी नोटिस संबंधित विभाग को भेजी गई है। KANPUR NEWS
तबादले और रिटायर्ड होने के बाद भी कई आलाधिकारी और कर्मचारी सरकारी आवासों पर कब्जा जमाए हुए हैं। रावतपुर स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी, गोविंद नगर में 17 ऐसे अधिकारी या कर्मचारी रह रहे हैं, जो वर्तमान में शहर में कार्यरत नहीं हैं। इस संबंध में कई दफा प्रशासन की ओर से लेटर भेजा गया लेकिन मामला सिफर ही रहा। अपने रसूख के चलते कई आलाधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। लेकिन इस दफा डीएम ने इसपर तल्ख तेवर अख्तियार करते हुए कार्रवाई कर दी है।
बडा अधिकारी हो या कर्मचारी सबको प्रशासन की ओर से लेटर जारी कर अल्टीमेटम दे दिया गया है। साथ ही केस्को एमडी से इन आवासों की लाइट काटे जाने का भी लेटर दिया गया है। प्रभारी अधिकारी आवास, एसीएम प्रथम, ACM 6, ACP SWAROOP NAGAR और एसीपी बाबूपुरवा को लेटर जारी कर एक सप्ताह में निवास खाली कराकर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया है। BIG BREAKING NEWS
इनके आवास की बिजली काटने और खाली कराने का दिया आदेश
रणधीर सिंह, आरक्षी निवासी डी-9 रावतपुर आफिसर्स कालोनी
शिरोमन सिंह, स्टेटिसशियन, जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर नगर निवासी 3/1 मेडिकल कालेज
अलख शुक्ला, नायब तहसीलदार इटावा तत्कालीन नायब तहसीलदार कानपुर नगर निवासी 3/39 रावतपुर आफिसर्स कालोनी
डा नीलिमा कुंवर, प्रध्यापक सीएसए कानपुर नगर निवासी 4/12 मेडिकल कालेज
कार्तिकेय यादव, बर्खास्त लिपिक कलेक्ट्रेट कानपुर नगर निवासी ई-23 रावतपुर आफिसर्स कालोनी कानपुर नगर।
हैदर नकवी, बर्खास्त अमीन, ADM भूमि अध्याप्ति कार्यालय कानपुर नगर निवासी 2/39 कैनाल कालोनी गोविन्द नगर कानपुर नगर।
विनीत तिवारी, बर्खास्त लिपिक कलेक्ट्रेट कानपुर नगर (मृतक, वारिसान अनाधिकृत काबिज है) निवासी 3/22 कैनाल कालोनी गोविन्द नगर कानपुर नगर।
राजकुमार, अवर अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर निवासी 3/24 कैनाल कालोनी गोविन्द नगर कानपुर नगर।
इनको रिकवरी लेटर जारी कर संबंधित विभाग को भेजा
रणधीर सिंह, आरक्षी पीएनओ 25,734/- लखनऊ पुलिस आयुक्त
शिरोमन सिंह स्टेटिसशियन, जीएसवीएम मेडिकल कालेज कानपुर नगर 24,158.40/- प्रधानाचार्य GSVM मेडिकल कालेज
अलख शुक्ला, नायब तहसीलदार इटावा तत्कालीन नायब तहसीलदार कानपुर नगर, 59,496/- जिलाधिकारी इटावा
संदीप कुमार सिंह, अभियोजन अधिकारी कानपुर नगर, 19,992, जिलाधिकारी लखनऊ
व्यास नारायन उमराव, नायब तहसीलदार 1,55,272/- जिलाधिकारी कुशी नगर
प्रज्ञा पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी 47,334/- DM प्रयागराज
यशवन्त राव, SDM गोण्डा, तत्कालीन ACM तृतीय कानपुर नगर, 54,919/- जिलाधिकारी गोण्डा
अजयकान्त कनौजिया अभियोजन अधिकारी, शामली तत्कालीन सहायक अभियोजन अधिकारी कानपुर नगर, 23,551/- जिलाधिकारी शामली
नीरज सिंह, नर्सिंग आफिसर एलएलआर चिकित्सालय, 1,43,840/- जिलाधिकारी सहारनपुर
सुरेन्द्र सिंह उपनिदेशक वाणिज्यकर अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ तत्कालीन उपायुक्त राज्यकर कानपुर नगर, 1,99,521/-, आयुक्त वाणिज्य कर उत्तर प्रदेश शासन लखनऊ
जयंत कुमार अनुसेवक, नजारत कलेक्ट्रेट कानपुर नगर (सेवानिवृत्त), 19,028/-, आहरण वितरण अधिकारी कलेक्ट्रेट कानपुर नगर
डा. नीलिमा कुवर, प्रध्यापक CSA कानपुर नगर, स्थानानारित, 7,98, 759/- कुलपति सीएसए कानपुर नगर
कार्तिकेय यादव, बर्खास्त लिपिक कलेक्ट्रेट कानपुर नगर,91,453/- अध्यासी के विरुद्ध रिकवरी जारी
हैदर नकवी, बर्खास्त अमीन अपर जिलाधिकारी भूमि अध्याप्ति कार्यालय कानपुर नगर, 2,43,843/-, अध्यासी के विरुद्ध रिकवरी जारी
विनीत तिवारी, बर्खास्त लिपिक (मृतक), कलेक्ट्रेट कानपुर नगर, नोटिस जारी
जीपी गौतम जिला विकास अधिकारी कानपुर नगर, स्थानान्तरित, 75,318/-, जिलाधिकारी उन्नाव
राजकुमार अवर अभियन्ता निर्माण खण्ड-2 लोक निर्माण विभाग कानपुर नगर, स्थानान्तरित, 1,51,912/-, जिलाधिकारी उन्नाव