KANPUR NEWS : जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह (DM Jitendra Pratap Singh) ने तहसील सदर स्थित जिला पंचायत कार्यालय और सिंचाई विभाग ऑफिस में छापेमारी की। सुबह-सुबह ऑफिस में डीएम को देखते ही कर्मचारियों और अधिकारियों में हड़कंप मच गया।
स्कूल प्रबंधन की मनमानी फीस समेत कई ‘लूट’ पर डीएम का चाबुक
DM ने अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया। सुबह 10 बजकर 40 मिनट तक दोनों विभागों में 16 कर्मचारी ऑफिस नहीं पहुंचे थे। DM ने सभी गायब कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया।
सबसे पहले जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे डीएम
डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह शुक्रवार सुबह सवा दस बजे जिला पंचायत कार्यालय पहुंचे। सबसे पहले अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया। 7 कर्मचारी बिना बताए ऑफिस से नदारद मिले। उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर में सभी का अबसेंट लगा दिया । KANPUR NEWS
स्वच्छ ही सेवा अभियान 2024 में उत्तर प्रदेश में दूसरा और स्वच्छ घाट में तीसरा स्थान
फर्जी एनकांउटर में दो बरी, इंस्पेक्टर समेत पुलिस टीम पर FIR के आदेश
सिंचाई विभाग में गैरहाजिर मिले कर्मचारी
जिला पंचायत कार्यालय के बाद डीएम सिंचाई विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने अटेंडेंस रजिस्टर चेक किया। इसके बाद नाम बोलकर हाजिरी लगाई। इस दौरान 9 कर्मचारी समय आफिस नहीं पहुंचे थे। डीएम ने उन सभी कर्मचारियों को अबसेंट कर दिया। उन्होंने कहा- सभी का आज का वेतन काटा जाएगा। बता दें यहां पर कुल 14 कर्मचारियों का स्टाफ है।
डीएम की सख्त कार्यशैली, बीस नंबर की छलांग, जिले की 41वीं RANK
सुबह 10 से 12 के बीच जनता दर्शन में रहे
अधिकारी डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने कहा- सुबह 10 से 12 बजे के बीच जनता दर्शन के लिए सभी अधिकारियों को मौजूद रहना होता है। मंडलीय समीक्षा में भी में 23 मार्च को सीएम ने इसके निर्देश दिए थे। इसको लेकर मैंने जिला पंचायत और सिंचाई कार्यालय का निरीक्षण किया। दोनों जगह करीब 16 कर्मचारी अनुपस्थित मिले। सिंचाई विभाग के एसई राकेश चौबे भी नहीं थे। यहां अनुशासन की कमी दिखाई दे रही है। जो बिना अनुमति के गैरहाजिर हैं उनका वेतन काटा जाएगा।