KANPUR WEATHER NEWS : कानपुर समेत आसपास के जिलों में अचानक बढ़ी गर्मी ने लोगों को लू तक का एहसास करा दिया। पारा 39 डिग्री पहुंचने से दिन बेहद गर्म हो गया। वहीं तेज बही गर्म हवाओं ने लोगों का बाहर निकलना मुश्किल कर दिया।
सीएम के आदेश बाद भी गर्मी से निपटने का कोई इन्तजाम नहीं
मार्च में पारा 40 डिग्री के करीब पहुंचने पर तापमान ने 22 साल को रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले 27 मार्च 2002 को पारा 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
गर्मी, ईद और नवरात्रि को लेकर रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें, SEE LIST
मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक इस बार अत्यधिक गर्मी के दिन दोगुने हो सकते हैं। आमतौर पर अत्यधिक गर्मी के दिन 5 से 6 होते हैं, लेकिन इस बार 10 से 12 दर्ज किए जा सकते हैं। पिछली बार के मुकाबले गर्मी का असर भी दोगुना हो सकता है।
गर्मी से अब कोई राहत नहीं
कड़ी धूप के चलते तापमान 39 डिग्री के करीब पहुंच गया। ये सामान्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 48 घंटे अभी तेज हवाएं को जोर रहेगा। अब गर्मी से कोई राहत नहीं मिलने वाली है।
‘प्राइवेट पार्ट छूना रेप की कोशिश नहीं…, टिप्पणी पर भड़का सुप्रीम कोर्ट
‘चुनावी धोखाधड़ी’, आपने यह शब्द सुना होगा, मैं इसे खत्म करने जा रहा हूं,’
पछुआ की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे
उत्तर प्रदेश में गर्मी ने सितम ढाना शुरू कर दिया है। बृहस्पतिवार को प्रदेश के दक्षिणी जिलों समेत प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर और बुंदेलखंड के इलाकों में दिन में गर्मी के साथ ही लू जैसे हालात रहे। लोग तल्ख धूप में अनावश्यक निकलने से बचते दिखे। वहीं पछुआ हवाओं ने भी रफ्तार पकड़ी।
बृहस्पतिवार को दिन में पछुआ की रफ्तार 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे दर्ज की गई। इससे पहले बुधवार को कानपुर, झांसी, प्रयागराज, हमीरपुर में इस सीजन और इस साल का सबसे गर्म दिन रहा। इन इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया।
इस कारण से अचानक बढ़ी गर्मी
पश्चिमी विक्षोभ गुजर गया पर इस बार सर्द हवाएं नहीं चलीं। बीते 24 घंटे के दौरान तेज हवा चलने की संभावना थी, लेकिन इसकी गति बेहद सामान्य रही। 5-10 किमी प्रति घंटा की ही रफ्तार से हवाएं चलीं। शुक्रवार को आसमान साफ रहने के कारण सुबह से तेज धूप खिली हुई है।
रात के तापमान में भी वृद्धि
न्यूनतम तापमान में भी लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 22 मार्च से लगातार तापमान तेजी से चढ़ रहा है। गुरुवार को पारा 15.4 से 16.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। यह सामान्य से कम रहा। न्यूनतम पारा लगातार चढ रहा है इसके भी 72 घंटों में 20 डिग्री के नजदीक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।