Kanpur Weather News: कानपुर में आने वाले दिनों में तापमान और चढ़ेंगे। आज आने वाले विक्षोभ का असर दिल्ली और आसपास तक सीमित रहेगा। होली के दौरान रात का पारा 14 से 15 डिग्री और दिन का तापमान 32 डिग्री रह सकता है। Kanpur Weather News
दैनिक जागरण के पत्रकार की दिनदहाड़े हाइवे पर गोली मारकर हत्या
मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक…
पश्चिमी विक्षोभ के दस्तक देते ही दिन-रात का पारा चढ़ने लगेगा। विशेष रूप से 11 से 14 मार्च तक दिन का पारा तेजी से चढ़ेगा। रात के तापमान में भी वृद्धि होगी। मौसम विज्ञानी डा. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक दिन का पारा 32 डिग्री या अधिक तक पहुंच सकता है। हवा की रफ्तार अधिक हो सकती है लेकिन सर्द नहीं होगी।
पहली बार पार हुआ 30 डिग्री पारा
शनिवार को मार्च माह में पहली बार दिन का पारा 30 पार कर गया। पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ों पर हल्का असर पड़ेगा। बर्फबारी व बारिश होगी। साथ ही पंजाब व दिल्ली में भी तेज हवाएं चल सकती हैं और हल्की बारिश के आसार भी हो सकते हैं। इसका हल्का असर पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर रहेगा।
राजस्व कर्मचारी आलोक दुबे, महिला लेखपाल समेत 7 लोगों के खिलाफ कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज
यौन इच्छा के बिना नाबालिग के होठों को दबाना, छूना पॉक्सो के तहत अपराध नहीं
सामान्य से अधिक रहा पारा
रात के तापमान में बादलों के कारण तापमान बढ़ सकता है। न्यूनतम पारा 14 से 15 डिग्री या अधिक हो सकता है। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री चला गया जो सामान्य से 05.7 डिग्री अधिक है।
लगातार चौथे दिन अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। 05 मार्च को 24.4, 06 मार्च को 26.8, 07 मार्च को 29.4 और 08 मार्च को 30.2 डिग्री तापमान रहा।