Knuckle Sound: आमतौर पर लोग अक्सर ही अपनी उंगलियां चटकाते (Knuckle Sound) नजर आते हैं। कभी घबराहट या अभी संतुष्टि लोग कई वजहों से ऐसा करते हैं। यह जानते हुए भी ऐसा करना बुरा होता है, लोग बार-बार उंगलियां चटकाते हैं। Knuckle Sound
पुराने घरों में क्यों होते थे दो पल्ले वाले दरवाजे? वजह जान चौंक जाएंगे आप!
ऐसे में क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर हमारा मन बार-बार इन्हें चटकाने को क्यों करता है और क्यों उंगलियां चटकाना इतना सेटिस्फाइंग होता है। आज हम इसी सवाल का जवाब जानने की कोशिश करेंगे।
उंगलियां चटकाने पर क्यों आती है आवाज? (Why does a sound come when we crack our fingers?)
अक्सर उंगलियां चटकाने पर एक आवाज सुनाई देती है। असल में चटकने की यह आवाज कुछ और नहीं, बल्कि ज्वाइंट्स में मौजूद गैस के बुलबुले होते हैं। दरअसल, हमारे जोड़ों में एक तरह का फ्लूइड (Fluid) होता है, जिसमें गैस के ये बुलबुले होते हैं, जो ज्यादातर कार्बन डाइऑक्साइड और नाइट्रोजन होते हैं। ऐसे में हम जब भी उंगलियां चटकाते हैं, तो ये बुलबुले फूटने लगते हैं और गैस रिलीज होने लगती है। इसी गैस के रिलीज होने और बुलबुले के फूटने की आवाज उंगलियां चटकाने पर आती है।
पहले ब्रश करना चाहिए या ब्रेकफास्ट? जानें सही जवाब…
जानें क्यों जरूरी है Body Detox, ये संकेत बताते हैं शरीर को है अंदरूनी सफाई की जरूरत
उंगलियां चटकाना संतोषजनक क्यों है? (Why is cracking fingers satisfying?)
अब सवाल यह उठता है कि अगर उंगलियां चटकने पर सिर्फ गैस के बुलबुले फूट रहे हैं, तो यह इतना सेटिस्फाइंग क्यों होता है? क्यों बार-बार ऐसा करने का मन करता है? आपको बता दें कि यह अच्छा इसलिए लगता है, क्योंकि इससे मांसपेशियों को आराम मिलता है, जिससे दर्द में कमी आती है और एंडोर्फिन रिलीज होता है, हालांकि यह साबित नहीं हुआ है। इसके पीछे सिर्फ शारीरिक वजह ही नहीं, बल्कि इसमें मनोवैज्ञानिक पहलू भी शामिल है।
जोड़ों को चटकाने की प्रोसेस एक आदत बन सकती है, जो समय के साथ मजबूत होती जाती है, जिससे ऐसा करने का बार-बार मन होता है। इसके अलावा कुछ लोगों को उंगली चटकने पर होने वाली सिर्फ पॉपिंग की आवाज सुनना अच्छा लगता, इसलिए वह बार-बार ऐसा करते हैं।
क्या उंगलियां चटकाना हानिकारक है? (Is cracking fingers harmful?)
भले ही ऐसा करने का मन बार-बार होता हो या यह काफी सेटिस्फाइंग हो, लेकिन अक्सर घर के बड़े-बुजुर्ग उंगलियां चटकाने के लिए मना करते हैं। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या सच में उंगलियां चटकाने के नुकसान होते हैं। ऐसा माना जाता है कि उंगलिया चटकाने से गठिया होने का खतरा बढ़ जाता है, लेकिन यह सच नहीं है। हालांकि, कुछ स्टडीज में यह पता चला है कि हाथ में सूजन और पकड़ की ताकत कम हो सकती है, लेकिन पकड़ की ताकत के बारे में अभी भी कोई निष्कर्ष नहीं निकला है।
वहीं, ज्यादातर शोधों से पता चला है कि आदतन उंगलियां चटकाने से कोई बड़ा दीर्घकालिक प्रभाव नहीं होता है, लेकिन अगर ऐसा करने से आपको कोई दर्द महसूस होता है, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।
जानिए, इन लोगों को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए मेथी का पानी
बदलते मौसम के चलते जकड़ गया है गला? घरेलू उपाय
वेट लॉस से लेकर बीपी कंट्रोल करने तक, इसबगोल की भूसी के फायदे