Laddu Gopal Puja: 13 फरवरी 2025 से फाल्गुन माह की शुरुआत हो चुकी है। फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल की सेवा का विशेष महत्व माना गया है। Laddu Gopal Puja
घर में शिवलिंग रखने से पहले जान लें वास्तु के ये नियम
मौसम में बदलाव होने के साथ ही लड्डू गोपाल (Laddu Gopal) की सेवा के नियमों में भी कुछ बदलाव आज जाता हैं। ऐसे में चलिए जानते हैं कि फाल्गुन माह किस तरह लड्डू गोपाल की सेवा (Laddu Gopal Seva) करनी चाहिए और उन्हें किन चीजों का भोग लगाना चाहिए।
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
इस तरह करें सेवा
फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को पानी में तिल मिलाकर स्नान करवाना शुभ माना जाता है। साथ ही पूजा के दौरान धूप, दीप और फूल अर्पित करें। अंत में आरती और भगवान श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप करें –
ॐ कृष्णाय वासुदेवाय गोविंदाय नमो नमः
ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे
हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे
ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि
तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात
पहनाएं इस तरह के वस्त्र
फाल्गुन माह में ठंड कम होने लगती है, ऐसे में लड्डू गोपाल को ज्यादा गर्म कपड़े नहीं पहनाने चाहिए। इसी के साथ इस बात का भी ध्यान रखें कि उनके कपड़े आरामदायक होने चाहिए। साथ ही फाल्गुन माह में लड्डू गोपाल को पीले या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाना भी शुभ माना जाता है।
साथ ही स्नान कराकर वस्त्र पहनाने के बाद लड्डू गोपाल का सुंदर आभूषणों से शृंगार भी जरूर करना चाहिए। इसके साथ ही लड्डू गोपाल को चंदन का लेप लगाना चाहिए।
जानें…कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? इस माह में क्या करें और क्या न करें…
काशी में 15 फरवरी तक नहीं होगा आरती का आयोजन
लगाएं इन चीजों का भोग
फाल्गुन माह का बेर एक प्रमुख फल है। ऐसे में आप इस माह में लड्डू गोपाल को बेर भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं। इसी के साथ इस महीने में लड्डू गोपाल को मीठी दही का भोग लगाना भी काफी शुभ माना जाता है। इसी के साथ फाल्गुन माह में भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप यानी लड्डू गोपाल को गुजिया का भोग लगाना भी काफी अच्छा माना जाता है, इससे वह प्रसन्न होते हैं।
जाने, क्यों रखते हैं साधु-संत लंबी जटाएं?
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।