Left-Side In Shirt: बाजार में अलग-अलग डिजाइन और रंग के शर्ट (Shirt pockets) देखने को मिल जाते हैं। फैशन की दुनिया में शर्ट काफी अहमियत रखती है, लेकिन शर्टों में एक चीज कॉमन है। वह है उनकी पॉकेट यानी जेब। Left-Side In Shirt
WHO एक दिन में कितने ग्राम नमक खाने के लिए कहता है? गाइडलाइन…
Zomato Band: अब इस नाम से जानी जाएगी कंपनी
शुरुआत में नहीं होती थीं जेब
शर्ट में पॉकेट फैशन के लिए नहीं, बल्कि सुविधा के लिए बनाई गई थी। छोटी-मोटी चीजें, जैसे- पेन या छोटी डायरी को हमेशा हाथ में लेकर घूमना काफी परेशानी भरा होता था। इसलिए धीरे-धीरे वक्त के साथ शर्ट में जेब लगाने का चलन शुरू हुआ। अब सवाल उनकी पोजीशन पर आता है।
क्यों बाईं तरफ होती है जेब?
शर्ट की जेब हमेशा बाईं ओर ही क्यों होती है? यह एक ऐसा सवाल है, जो शायद हममें से कई लोगों ने कभी न कभी पूछा होगा। हम सभी ने यह देखा है कि ज्यादातर शर्टों की जेब बाईं ओर ही होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे क्या कारण है? आइए इसके पीछे की वजह जानने की कोशिश करते हैं।
फिर खुली निर्माण की पोल, इस दफा समभाव मंडप, खिड़की-दरवाजों में जंग
लोगों को सुविधा का ध्यान
आपने देखा होगा कि ज्यादातर शर्ट की जेब बाईं ओर होती है। इसके पीछे कोई वैज्ञानिक कारण नहीं है। जेब को बाईं ओर रखने के पीछे लोगों को सुविधा का ध्यान रखा गया है। ज्यादातर लोगों को बाईं जेब से सामान निकालने या रखने में आसानी होती है। ऐसा इसलिए क्योंकि दुनियाभर में ज्यादातर लोग Right Handed हैं।
जो लोग दाएं हाथ का ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, उनके लिए बाईं ओर जेब होना ज्यादा सुविधाजनक है। हालांकि, अब फैशन में काफी बदलाव आ चुका है। पहले सिर्फ पुरुषों की शर्ट में जेब हुआ करती थी, वह भी सिर्फ बाईं तरफ। महिलाओं की शर्ट पर जेब नहीं लगाई जाती थी।
हालांकि, जैसे-जैसे वक्त में बदलाव आया और महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखा जाना शुरू किया गया। महिलाओं की शर्ट में भी बाईं ओर जेब लगाई जाने लगी। इसके पीछे भी यही कारण है कि ज्यादातर लोग दाएं हाथ से काम करते हैं।
शर्ट के दोनों तरफ जेब का फैशन
धीरे-धीरे यह एक व्यापक चलन बन गया और दुनियाभर में शर्ट के बाईं तरफ ही जेब बनाई जाने लगीं। हालांकि, जैसे-जैसे फैशन में बदलाव आना शुरू हुआ, कुछ शर्ट के दाईं ओर या दोनों तरफ भी जेब लगाई जाने लगीं।
फैशन की दृष्टि से भी हो सकता है कि बाईं ओर जेब होने से शर्ट ज्यादा आकर्षक लगती रही हो और इसलिए यह एक चलन बन गया। इस तरह शर्ट में बाई तरफ जेब लगाने का शुरू हुआ, जो अब फैशन का हिस्सा बन चुका है।