Maha Kumbh Mela 2025: प्रयागराज महाकुंभ में शामिल होने आए श्रद्धालु ‘रोड अरेस्ट’ हो गए हैं। सुनने में अजीब लगेगा, लेकिन हकीकत यही है। लोग अपनी ही गाड़ियों में कैद हो गए हैं। Mahakumbh Big News
जो खाना लेकर चले, वह खत्म हो गया। छोटे बच्चे रो रहे हैं। बुजुर्ग परेशान हैं। महिलाएं वॉशरूम तलाश रही हैं। गाड़ी चलाने वाले अब परेशान हो गए। ये सभी लोग कुंभ को लेकर घर से जो सोचकर निकले, वह जाम के झाम में फंसकर भूल गए हैं। Prayagraj
रोहित शर्मा ने जड़ा करियर का 32वां वनडे शतक
प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला
Prayagraj जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया। उत्तर रेलवे लखनऊ के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया, 14 फरवरी तक प्रयागराज संगम स्टेशन (Prayagraj Sangam Station Closed) बंद रहेगा। लखनऊ लौट रहे एक श्रद्धालु आकाश द्विवेदी ने बताया- उनकी गाड़ी 3 घंटे से मलाका गांव के जाम में फंसी है। Prayagraj news
प्रयागराज में उमड़े इस जन-सैलाब से शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गई। सड़कें जाम हैं। गलियां जाम हैं। हाईवे जाम हैं। हालत यह है कि 300 किलोमीटर दूर कटनी में पुलिस को लाउड स्पीकर के जरिए श्रद्धालुओं से कहना पड़ रहा कि प्रयागराज अभी मत जाइए।
तीन दिन में 15 लाख गाड़ियां प्रयागराज पहुंचीं (maha kumbh mela 2025)
5 फरवरी को PM मोदी के कुंभ से लौटने के बाद लोगों का आना शुरू हुआ। 7-8 और 9 फरवरी को बड़ी संख्या में लोग निजी गाड़ियों से प्रयागराज के लिए निकले। एक अधिकारी ऑफ कैमरा बताते हैं, पिछले तीन दिनों में करीब 15 लाख गाड़ियां शहर में आईं। जिस गति से गाड़ियां शहर में आई उस गति से वह बाहर नहीं गई। इसलिए पार्किंग पहले से ही फुल रहा। सबसे बड़ी पार्किंग बेला कछार में है, उसकी स्थिति यह है कि वह भी फुल है। बेला कछार में डेढ़ लाख गाड़ियां खड़ी की जा सकती हैं।
शहर में आने के सात रास्ते, सभी पर भीषण जाम (mahakumbh mela 2025)
प्रयागराज महाकुंभ आधे से ज्यादा बीत गया। तीनों अमृत स्नान हो चुके। प्रशासन उम्मीद कर रहा था कि अब सीमित संख्या में श्रद्धालु आएंगे, लेकिन पिछले 3 दिनों से उमड़ी भीड़ ने सबको चौंका दिया। प्रयागराज शहर में आने के 7 रास्ते हैं, सभी पर भीषण जाम लगा है। लखनऊ-अयोध्या-प्रतापगढ़ साइड से आने वाली गाड़ियां मलाका से शहर में एंट्री करती हैं। यहीं, बेला कछार में इनकी पार्किंग बनाई गई है।
मौजूदा स्थिति यह है कि पिछले 24 घंटे मलाका और इसके आसपास 20 किलोमीटर के पूरे एरिया में भयंकर जाम है। दिल्ली और कानपुर की तरफ से जो गाड़ियां आ रही हैं, उन्हें नेहरू पार्क साइड रोका जा रहा।
रीवा-प्रयागराज मार्ग पर 50 किलोमीटर तक जाम (mahakumbhmela 2025)
MP के रीवा से आने वाली सड़कें पूरी तरह से पैक्ड हैं। करीब 20 किलोमीटर तक सड़क जाम है। इस रूट से ही मुंबई और MP की भी गाड़ियां आ रही हैं। महाराष्ट्र के अमरावती से आई दीक्षा साहू कहती हैं, पिछले 49 घंटे से हम लोग जाम के बीच चल रहे हैं। हालांकि, जिन लोगों ने व्यवस्था की है उनका धन्यवाद रहेगा, बहुत सारे लोग आने से व्यवस्था संभालना मुश्किल हो रहा है।
शहर के अंदर अब पुलिस से नोकझोंक
अचानक उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ के बीच पुलिस ने शहर के अंदर जगह-जगह बैरिकेड्स लगा दिए हैं। सिविल लाइंस से संगम जाने वाले रास्ते पर भी पुलिस ने कई जगहों पर बैरिकेड्स लगा दिया है। हर जगह पर तैनात पुलिसकर्मियों और श्रद्धालुओं के बीच झड़प की स्थिति बन जा रही है।