Maha Shivratri 2025: महाशिवरात्रि (Maha Shivratri) पर इस वर्ष करीब 149 साल बाद एक अद्भुत संयोग बनने जा रहा है। यह संयोग देश और समाज के लिए काफी शुभप्रद्ध साबित होगा। Maha Shivratri 2025
महाशिवरात्रि पर रहेगा भद्रा का साया, इस मुहूर्त में करें पूजा
गुरुवार के दिन जरूर करें ये काम, श्रीहरि की कृपा से पूरी होगी हर मुराद
आचार्य ने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन इस बार काफी दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस दिन ग्रहों की स्थिति काफी अलग रहने वाली है।
मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति हो रही
उन्होंने बताया कि महाशिवरात्रि के दिन इस बार धन के दाता शुक्र अपनी उच्च राशि मीन में रहेंगे। जिससे मालव्य राजयोग का निर्माण हो रहा है।
इसके साथ ही मीन राशि में शुक्र की राहु के साथ युति हो रही है। इसके अलावा कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति चल रही है। पिता-पुत्र की युति होने से कई राशियों को लाभ मिलेगा।
फाल्गुन के पहले हफ्ते में मनाए जाएंगे ये व्रत-त्योहार
कुंभ राशि में बुध भी विराजमान
इसके अलावा कुंभ राशि में बुध भी विराजमान हैं। जिसे तीनों ग्रहों की युति से त्रिग्रही योग और सूर्य-बुध की युति से बुधादित्य योग और शनि के अपने मूल त्रिकोण राशि में होने से यश राजयोग का निर्माण हो रहा है।
आचार्य ने बताया कि ऐसा संयोग 1873 ईस्वी में बना था। करीब 149 साल बाद इस वर्ष यह संयोग बन रहा है।
इसके अलावा इस दिन शिव के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है। यह योग शुभ फलप्रद माना गया है। यह योग भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना और आराधना हर प्रकार के कष्टों से मुक्ति दिलाने वाला होगा।
यह संयोग समृद्धि दिलाने के साथ साथ हर मुश्किलों से दूर करने वाला होगा। आचार्य ने कहा कि सबसे बड़ी बात कि इस वर्ष महाशिवरात्रि के दिन बुधवार और श्रवण नक्षत्र का योग बन रहा है।
जानें…कब से शुरू हो रहा है फाल्गुन? इस माह में क्या करें और क्या न करें…
काशी में 15 फरवरी तक नहीं होगा आरती का आयोजनजाने, क्यों रखते हैं साधु-संत लंबी जटाएं?
विद्या प्रदान करने वाला योग माना गया यह योग
यह योग विद्यार्थी वर्ग के लिए विद्या प्रदान करने वाला योग माना गया है। वहीं इस दिन श्रवण नक्षत्र के साथ-साथ परिघ और शिव नाम का योग का निर्माण हो रहा है।
यह योग महिलाओं को अखंड सौभाग्य दिलाने वाला होगा। ऐसे में इस पावन त्योहार पर भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना विशेष लाभप्रद होगा।
महाशिवरात्रि पर सुबह से लेकर शाम तक पूजा का शुभ समय बन रहा है। सुबह में भगवान शंकर को जलाभिषेक के साथ दूध और अन्य पूजन सामग्री अर्पण करने से विशेष अभिष्ठ फल की प्राप्ति कराने संयोग बन रहा है।
वैसे शास्त्रों में महाशिवरात्रि की पूजा और व्रत निशा व्यापिनी चतुर्दशी का अधिक महत्वपूर्ण बताया गया है। आचार्य बताते हैं कि महाशिवरात्रि पर इस बार श्रवण नक्षत्र भोग कर रहा है।
यह नक्षत्र भगवान शिवजी को प्रिय है। बताया कि इस वर्ष शनि का कुम्भ राशि पर भ्रमण एवं शुक्र का उच्च राशि पर भ्रमण होने के साथ ही बुधवार को महाशिवरात्रि है। यह योग बहुत शुभप्रद है।
जाने, क्यों रखते हैं साधु-संत लंबी जटाएं?