MahaKumbh 2025: यूपी के प्रयागराज (Prayagraj) में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी (Jagadguru Himangi Sakhi) पर जानलेवा हमला हुआ है जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गई हैं. उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर हमला करने का आरोप लगाया है। MahaKumbh 2025
महाकुंभ में महामंडलेश्वर बनाई गईं अभिनेत्री ममता कुलकर्णी किन्रर अखाड़े से निष्कासित
हमला शनिवार रात सेक्टर- 8 स्थित कैंप में किया गया। इसके फुटेज सामने आ गए हैं। हिमांगी सखी ने कहा कि लक्ष्मी नारायण अपने साथ 50-60 लोगों को लेकर आई थीं, जिनके पास त्रिशूल, फरसा जैसे हथियार थे। बता दें कि हिमांगी सखी लगातार ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने का विरोध कर रही थीं। वहीं, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी ने मारपीट करने के आरोपों को गलत बताया है।
ममता के विरोध में उन्होंने कहा था-
किन्नर अखाड़ा किन्नरों के लिए है, एक महिला को महामंडलेश्वर क्यों बनाया गया। वो भी तब जब उसके अंडरवर्ल्ड से संबंध हैं। Maha Kumbh 2025
प्रयागराज में संगम तट पर पिंडदान, किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बनीं ममता कुलकर्णी
हिमांगी सखी बोलीं- लक्ष्मी नारायण अपने साथ हमलावर लेकर आईं
किन्नर जगदगुरु हिमांगी सखी ने बताया- मैं इस समय सेक्टर-8 में रह रही हूं। कल रात मैं अपने सेवादारों के साथ शिविर में थी। रात करीब 9.50 बजे किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी अपने साथ पवित्रा, कलावती मां, कौशल्या नंदगिरी उर्फ टीना मां, कलकेश्वरी, आशानाथ के साथ मेरे पास पहुंचीं। ये लोग 10-12 गाड़ियों में 50 अन्य लोगों के साथ लाठी-डंडे, हॉकी, रॉड, तलवार, फरसा, त्रिशूल और असलहे लेकर मेरे शिविर में घुस आए। Maha Kumbh
मेरे सेवादार इन लोगों के हाथ-पैर जोड़ते रहे, लेकिन इन लोगों ने किसी की बात नहीं सुनी। ये लोग मेरे पास रखे हुए करीब 10 लाख रुपए और सोने के जेवरात लूट ले गए।