MahaKumbh 2025 : महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि (Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri) उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। कुछ लोगों ने आशीर्वाद के बहाने कार रुकवाई और चाकू से हमला कर दिया।
प्रयागराज में किन्नर जगद्गुरु हिमांगी सखी पर हमला
महाकुंभ में किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर कल्याणी नंद गिरि उर्फ छोटी मां पर गुरुवार रात हमला हुआ। उनके तीन शिष्यों पर भी हमला हुआ। सभी को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। Attack on Mahamandaleshwar Kalyani Nand Giri
कल्याणी नंद गिरि अपनी कार में सवार होकर शिविर जा रही थीं। तभी कुछ लोगों ने आशीर्वाद लेने के बहाने हाथ देकर रोका। कल्याणी के गाड़ी से बाहर आते ही उन पर चाकू से हमला कर दिया। बचाने दौड़े शिष्यों पर भी हमला किया गया।
9 फरवरी को परी अखाड़े की जगद्गुरु हिमांगी सखी ने कल्याणी नंद गिरी समेत आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, कौशल्या नंद गिरी पर मारने-पीटने का आरोप लगाया था।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
हमले का पता चलते ही किन्नर अखाड़े में अफरा-तफरी मच गई। कई शिष्य और संत कुछ देर में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। महामंडलेश्वर कल्याणीनंद और उनके शिष्यों को इलाज के लिए महाकुंभ के सेंट्रल हॉस्पिटल में भर्ती कराया। सूचना पर पुलिस पहुंची। कल्याणीनंद सहित सभी घायल शिष्य से पूछताछ की। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। शुरुआती जांच में पता चला है कि कल्याणीनंद गिरि पर हमला करने की पहले से ही साजिश थी। हमलावर पहले से रास्ते में घात लगाए बैठे थे।
वहीं, अयोध्या श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी परमानंद महाराज की गुरुवार को तबीयत बिगड़ी। सीने में दर्द के बाद उन्हें केंद्रीय अस्पताल महाकुंभ लाया गया। यहां उनको ICU में रखा गया। इसके बाद SRN हॉस्पिटल और फिर यहां से एयरलिफ्ट कर उन्हें AIIMS दिल्ली भेजा गया।