Advertisements
#ManoharLal : प्रदेश में एक नई राजनीतिक संस्कृति सृजित की…
Chandigarh
चण्डीगढ़, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि पिछले चार वर्षों के कार्यकाल के दौरान उन्होंने राज सत्ता को जनसेवा बनाकर प्रदेश में एक नई राजनीतिक संस्कृति सृजित की है। व्यवस्था परिवर्तन के माध्यम से 350 से अधिक सेवाएं ऑनलाईन कर सामान्य व्यक्ति की सरकारी कार्यालयों में बार-बार चक्कर काटने की समस्या का समाधान कर दिशा ठीक की है। जनता की भलाई को गरीब व दुखी व्यक्ति को न्याय व उनका सुखी जीवन बनाने के लिए वकीलों को भी मन भावना से कार्य करना चाहिए।

महत्वपूर्ण भूमिका होती है लोकतंत्र में
- मुख्यमंत्री आज सिरसा में आयोजित एक कार्यक्रम में अधिवक्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि न्यायपालिका की लोकतंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
- कार्यपालिका कानून व नीति बनाता है, परंतु प्रशासन के माध्यम से न्यायालय इनके क्रियान्वयन में संविधान की मर्यादाओं के तहत अपने निर्णय देते हैं।
- कई मामलों में कानून साईलेंट होने के बावजूद भी कोर्टों द्वारा प्राकृतिक निर्णय दिए जाते हैं, जो केस पर निर्भर होते हैं।
- वकीलों को पीडि़त व्यक्ति की आर्थिक स्थिति देखकर भी कभी-कभी अपने पेशे से हटकर परोपकारी होकर सेवाभावना से उसकी मदद करनी चाहिए।
- उन्होंने कहा कि हमने अंतोदय की भावना से अंतिम व्यक्ति का उत्थान करने की मुहिम पिछले चार वर्षों से चलाई हुई है।
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय बंसल ने मुख्यमंत्री का समारोह में पहुंचने के लिए उनका आभार व्यक्त किया और बार एसोसिएशन की समस्याओं का एक मांग पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा।
Loading...