Mauni Amavasya: पंचांग के अनुसार, माघ माह में मौनी अमावस्या 29 जनवरी (Mauni Amavasya 2025 Date) को है। इस तिथि को पितरों को प्रसन्न और उनकी कृपा प्राप्त करने के लिए शुभ माना जाता है। Mauni Amavasya
मौनी अमावस्या पर बन रहा है त्रिवेणी योग, 20 साल बाद कल्याणकारी नक्षत्रों…
ज्योतिषीय गणना के अनुसार, सुखों के कारक शुक्र देव मौनी अमावस्या की पूर्व संध्या पर राशि परिवर्तन करेंगे। शुक्र देव के राशि परिवर्तन से राशि चक्र की सभी राशियों पर भाव अनुसार प्रभाव पड़ेगा। इनमें तीन भाग्यशाली राशि के जातकों को सर्वाधिक लाभ होगा। इन राशि के जातकों के अच्छे दिन की शुरुआत होगी। Mauni Amavasya 2025
जानिए, महाकुंभ में कल्पवास का नियम
ज्योतिषियों की मानें तो सुखों के कारक शुक्र देव अगले चार महीने तक गुरु की राशि मीन में विराजमान रहेंगे। इस राशि के जातकों को शुक्र देव हमेशा शुभ फल देते हैं। इसके अलावा, दो अन्य लकी राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से धन संबंधी परेशानी दूर होगी। साथ ही सुखों में अपार वृद्धि होगी। आइए, इन राशियों के बारे में जानते हैं-
वृषभ राशि
सुखों के कारक शुक्र देव की कृपा वृषभ राशि के जातकों पर बरसेगी। उनकी कृपा से हर कार्य में सफलता मिलेगी। इस राशि के स्वामी शुक्र देव हैं। अतः वृषभ राशि के जातकों पर विशेष कृपा बरसेगी। इस दौरान कई बिगड़े काम बन जाएंगे। शुभ कामों में सफलता मिलेगी। सेहत अच्छी रहेगी। नाच और गान में रुचि बढ़ेगी। धर्म कर्म में भी रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे आचरण से लोग प्रभावित होंगे। सुख और सौभाग्य में वृद्धि होगी। रियल स्टेट से जुड़े लोगों को धन लाभ हो सकता है। इसके अलावा, विवाह से संबंधित कारोबार करने वाले लोगों को भी लाभ होगा।
धनु राशि
धनु राशि के जातकों पर भी शुक्र देव की कृपा बरसेगी। उनकी कृपा से हर सुख की प्राप्ति होगी। इस दौरान मां की सेवा और सम्मान में लगे रहेंगे। मां के आशीर्वाद पाकर आपके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे। शुक्र देव की कृपा से समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आपके सुखों में वृद्धि होगी। शुक्र देव की कृपा से जीवन में कई प्रकार के भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी। हालांकि, मन में किसी विषय की चिंता रहेगी। इसके बावजूद मलंग की तरह मग्न रहेंगे। कई शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आय और सौभाग्य में वृद्धि होगी।
मीन राशि
सुखों के कारक शुक्र देव का गोचर मीन राशि में होगा। इससे मीन राशि के जातकों को धन लाभ हो सकता है। इस राशि में शुक्र देव उच्च के होते हैं। उनकी कृपा से जीवन में सभी प्रकार के सुखों की प्राप्ति होती है। इस दौरान अपने सुखों पर धन व्यय कर सकते हैं। सेहतमंद रहेंगे। शुक्र गोचर के दौरान आप जमकर खरीदारी कर सकते हैं। खासकर, भौतिक सुखों पर अधिक धन व्यय करेंगे। आप कार्य कुशलता से काम को कराने में सफल होंगे। निवेश के लिए समय उत्तम है। निवेश करने से दोगुना फल मिलेगा। आमदनी बढ़ेगी। आय के नवीन साधन बनेंगे।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।