Mauni Amavasya: महाकुंभ (Mahakumbh) का दूसरा अमृत स्नान है। पंचांग के अनुसार, मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya) का त्योहार 29 जनवरी (Mauni Amavasya 2025 Date) को मनाया जाएगा। Mauni Amavasya
आर्थिक तंगी से न हो परेशान, इन चीजों के दान से समस्या होगी दूर
इस शुभ अवसर पर भगवान विष्णु और पितरों की पूजा-अर्चना और जप, तप और दान करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है। साथ ही पितृ दोष (pitra dosh) दूर होता है।
ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन कुछ जगहों पर दीपक जलाकर पितरों को प्रसन्न किया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन किन शुभ जगहों पर दीपक जलाना फलदायी माना जाता है। Mauni Amavasya 2025
देवी पार्वती और मां गंगा कैसे बनी बहनें, पौराणिक कथा
बनेंगे बिगड़े हुए काम
मौनी अमावस्या के दिन भगवान विष्णु के साथ महादेव की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। इस दौरान कच्चे दूध में दही, शहद मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करें। साथ ही देसी घी का चौमुखी दीपक जलाएं। जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति के लिए कामना करें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से रुके हुए काम पूरे होते हैं और शिव जी प्रसन्न होते हैं। इसके अलावा शिव जी की पूजा में तिल का दीपक भी जला सकते हैं। इससे शंकर जी का आशीर्वाद बना रहेगा और सभी कष्ट दूर होंगे।
आर्थिक तंगी होगी दूर (financial crisis will go away)
अगर आप आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं, तो ऐसे में मौनी अमावस्या के दिन पीपल के पेड़ में जल चढ़ाएं। साथ ही शाम के समय तेल का दीपक जरूर जलाएं। इस दौरान सच्चे मन से पितृ सूक्त का पाठ करें। ऐसा माना जाता है कि इस उपाय को करने से व्यक्ति को पितरों की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक समस्याएं से छुटकारा मिलता है।
जानते हैं, उर्मिला को किसने दिया था सोने का वरदान
पितृ दोष की समस्या होगी दूर(The problem of Pitra Dosh will go away)
मौनी अमावस्या के दिन पवित्र नदी में स्नान करने के बाद दीपदान करें। पितरों को जल अर्पित करें। इससे पितृ दोष की समस्या दूर होगी और पूर्वजों की शांति प्राप्त होगी।
इन जगह पर भी जला सकते हैं दीपक
सनातन धर्म में पूजा-अर्चना करने के लिए दिशा का विशेष ध्यान रखें। अमावस्या की रात घर में उत्तर और पूर्व दिशा के बीच दीपक जलाएं। धार्मिक मान्यता है कि इस उपाय को विधिपूर्वक करने से पितरों और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। JAIHINDTIMES इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है।