Met Gala 2024 : एक बार फिर सोशल मीडिया पर (Met Gala 2024) छा गया है। न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हर साल होने वाला यह बहुत लोकप्रिय फैशन शो है। Met Gala 2024
मई महीने में बॉलीवुड और हॉलीवुड की कई बड़ी मूवी देने वाली दस्तक
इस इवेंट में देश-विदेश की कई जानी-मानी हस्तियां शिरकत करती हैं और अपने फैशन से इस इवेंट में चार चांद लगाती हैं। इस साल भी दुनिया भर से मशहूर लोग इस इवेंट में भाग लेंगे।
मई में ओटीटी पर आ रहीं ये धांसू वेब सीरीज
बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इस इवेंट में लाइमलाइट बटोरती नजर आईं। आलिया के अलावा इस इवेंट में कई अन्य भारतीय भी हिस्सा लेते नजर आए, जिनमें नताशा पूनावाला समेत अन्य भारतीय शामिल हैं। आइए नजर डालते हैं मेट गाला 2024 में फैशन का तड़का लगाती इन्हीं भारतीय हस्तियों के बारे में-
आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) अकसर अपने स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर चर्चा में रहती हैं। मेट गाला 2024 में भी अभिनेत्री अपने फैशन सेंस के चलते सुर्खियां बटोरती नजर आईं। मेट गाला के रेड कार्पेट में आलिया मशूहर डिजाइनर सब्यसाची की बनाई मिंट ग्रीन रंग की साड़ी पहनी नजर आईं। उनकी यह कस्टम-डिज़ाइन की गई साड़ी को 1965 घंटों में 163 लोगों ने बनाया है। साथ ही उन्होंने अपने इस आउटफिट के साथ मैचिंग जूलरी भी कैरी की हैं, जिसे देख हर उनकी तारीफ कर रहा है।
मोना पटेल

भारत में जन्मी फैशन इंटरप्रिन्योर मोना पटेल (Fashion Entrepreneur Mona Patel) ने इस साल मेट गाला रेड कार्पेट पर अपना डेब्यू किया। इस दौरान उन्होंने अपने डेब्यू लुक से सभी का दिल जीत लिया। इस इवेंट से उनका लुक सामने आते ही पूरा इंटरनेट उनकी तस्वीरों से भर गया। इस दौरान वह क्रीम रंग के बेहद खूबसूरत गाउन में नजर आईं, जिस पर गोल्डन रंग का वर्क किया हुआ था।
ईशा अंबानी

भारतीय बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी भी मेट गाला 2024 में शामिल हुए भारतीयों में से एक थीं। इस खास मौके पर ईशा एक बार फिर अपनी स्टाइलिंग से लोगों का ध्यान आकर्षित करती नजर आईं। इस इवेंट के रेड कार्पेट के लिए उन्होंने राहुल मिश्रा द्वारा बनाया गया एक बेहद खूबसूरत गाउन चुना। उनके इस शानदार आउटफिट को बनाने में 10,000 घंटों का समय लगा। उनका यह आउटफिट नक्काशी और मिनिएचर पेंटिंग के प्राचीन भारतीय कला रूपों का इस्तेमाल कर तैयार किया गया है।
नताशा पूनावाला

नताशा पूनावाला एक बार फिर मेट गाला के रेड कार्पेट पर सुर्खियां बटोरती नजर आईं। अपनी अतरंगी स्टाइलिंग को लेकर चर्चा में रहने वालीं नताशा इस बार भी कुछ अलग आउटफिट पहने नजर आईं। मेट गाला 2024 के लिए नताशा ने मैसन मार्जिएला की कस्टम-मेड ड्रेस का चुनाव किया। सोशल मीडिया पर हर कोई उनके इस लुक की तारीफ करता नजर आया है।
सुधा रेड्डी

भारतीय अरबपति सुधा रेड्डी भी मेट गाला 2024 के रेड कार्पेट पर नजर आईं। इस दौरान उनके 200 कैरेट से ज्यादा के हीरों पर लोगों की निगाहें अटक गई। ऑफ-व्हाइट कलर के गाउन के साथ उन्होंने 180 कैरेट का हार पहना हुआ था, जिसमें 25 कैरेट का दिल के आकार का हीरा और किनारों पर 20 कैरेट के दिल के आकार के तीन अन्य हीरे जड़े हुए थे। इसके अलावा वह हाथों में भी हीरे की सॉलिटेयर अंगूठियां पहनी हुई थीं।
डिहाइड्रेशन की परेशानी हो या कब्ज, गर्मियों में राहत दिलाता है खरबूजा