Mother’s Day 2024 : शब्द “मां” कई भावनाओं को व्यक्त करता है। एक बच्चे के लिए मां का महत्व शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मां के त्याग और योदान को भुगतान करना असंभव है, चाहे हम कितनी भी कोशिश करें। Mother’s Day 2024

लू के कारण लग गए हैं दस्त, तो इस चीज को पानी में मिलाकर पीने पर मिलेगा आराम
इसलिए, मई के दूसरे रविवार को माता दिवस मनाया जाता है, जो उनके त्याग और सभी योगदानों को सम्मानित करता है। इस दिन सिर्फ मां को नहीं बल्कि हर महिला को धन्यवाद दिया जाता है, जो हमारे जीवन में मां की भूमिका निभाती हैं, हमारा ख्याल रखती हैं और हमारी चिंता करती हैं।
जानिए, दही में प्याज मिलाकर खाना चाहिए या नहीं?
यूपी के 52 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, इस साल खूब बरसेगा पानी
कब है Mother’s Day?
मां बिना किसी स्वार्थ और चाह के अपना पूरा जीवन अपने बच्चों को समर्पित कर देती है। मां चाहे होम मेकर हो या कोई वर्किंग वुमन हो, वह हमेशा अपने बच्चे की चिंता में लगी रहती है। इसलिए Mother’s Day उन्हें थैंक्यू बोलने का एक अच्छा तरीका है। इस साल यह दिन 12 मई को मनाया जाएगा। इस दिन हम अपनी मम्मी को गिफ्ट देते हैं, उनके साथ कहीं घूमने जाते हैं या उनके लिए कुछ खास प्लान करते हैं, ताकि वे खुश हो जाएं। लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि इस दिन को मनाने की शुरुआत कैसे हुई थी। इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि कैसे हुई थी Mother’s Day मनाने की शुरुआत और क्या है इसके पीछे की कहानी।

भाजपा उम्मीदवार रवि किशन ने गोरखपुर लोकसभा सीट से किया नामांकन
UP में 25 मई से नौतपा, 48°C तक जाएगा पारा
कैसे हुई Morther’s Day मनाने की शुरुआत?
इस दिन को मनाने की शुरुआत एना रीव्स जार्विस ने की थी। इसके पीछे कहानी ऐसी है कि इस दिन के जरिए एना अपनी मां एन रीव्स जार्विस को श्रद्धांजलि देना चाहती थीं। उनकी मां, गृहयुद्ध के समय एक एक्टिविस्ट की तरह काम करती थीं। जब 1904 में उनकी मृत्यु हुई, तो उनकी याद में उनकी पहली पुण्यतिथि पर वेस्ट वर्जिनिया में एक आयोजन किया, जिसमें उन्होंने अन्य महिलाएं, जो मां बन चुकी थीं, को सफेद कार्नेशन दिए, जो उनकी मां के पसंदीदा फूल थे। इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि हर साल Mother’s Day मनाया जाना चाहिए, जिसके लिए उन्होंने कई कैंपेन किए और अंत में अमेरिकी राष्ट्रपति वुड्रो विल्सन ने 1914 में हर साल मई के दूसरे रविवार को मदर्स डे की तरह मनाने की घोषणा की। इस तरह हुई मदर्स डे मनाने की शुरुआत।
कब्ज की समस्या से हैं परेशान, तो रोज करें इस हरी चटनी का सेवन, रेसिपी
ICMR : भारत में 56.4 % बीमारियां अनहेल्दी डाइट के कारण